
जैसलमेर: सड़क किनारे बात कर थे 5 युवक... अचानक नाले में जा गिरे, देखिए दिल दहला देने वाला Video
AajTak
जैसलमेर के बाबा बावड़ी इलाके में एक नाले के ऊपर पांच युवक खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक नाले का ढक्कन टूट गया और सभी पांच लोग नीचे गिर गए. इसके अलावा उनके ऊपर बाइक भी गिर गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शहर के बाबा बावड़ी इलाके में बरसाती नाले पर लगी हुई पट्टियों के धंसने से पांच युवक सूखे नाले में समा गए. गनीमत हुआ कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
शहर के बाबा बावड़ी इलाके में श्रवण चौधरी की टायर पंचर की दुकान है. उसके आगे बरसाती नाला बह रहा है, जो पट्टियों से ढका हुआ है. इन दिनों यह नाला सूखा हुआ है. 7 अप्रैल की रात को कुछ युवक दुकान के आगे इस नाले पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. पहले यहां पर 4 युवक थे, उसके बाद एक और युवक भी पास में आकर खड़ा हो गया.
पांचों बात कर रहे थे तभी अचानक बरसाती नाले की पट्टियां चरमरा गईं और टूट कर नाले में गिरी. इससे ऊपर खड़े पांचों युवक भी उस नाले में समा गए. पास में खड़ी एक बाइक भी उस नाले में समा गई. लेकिन यह गनीमत रहा कि नाला सूखा था और नाले में गिरे युवकों को मामूली चोटें आई हैं.
यहां देखें वीडियो-
बाद में सूखे नाले में गिरे युवकों को आसपास खड़े लोगों ने बाहर निकला. 7 अप्रैल की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसका फुटेज मंगलवार शाम से वायरल हो रहा है. इस घटना से यहां पर किए गए निर्माण कार्य पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है. अगर इस नाले में पानी चल रहा होता तो निश्चित रुप से बड़ा हादसा घटित होता.
जहां पर यह घटना घटित हुई, उसके पास वाला बरसाती नाले का इलाका खुला ही पड़ा रहता है. पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. कई बार गायें और अन्य पशु इन नालों में गिर चुके हैं. ये पट्टियां रोज ही टूटती हैं जो कि काफी कमजोर लगाई गई हैं. पहले भी एक-दो बार इस नाले में वाहन भी गिर चुके हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








