
'जैकलीन संग रिलेशन में हूं, सत्येंद्र जैन ने मांगी प्रोटेक्शन मनी...', कुख्यात ठग के 4 खत जिनपर मचा बवाल
AajTak
सुकेश ने खत लिखने की शुरूआत तिहाड़ के जेल कर्मियों से की और फिर वो जेलर तक पहुंचा. इसके बाद जेल मंत्री और फिर मुख्यमंत्री. अब उसी सुकेश ने जेल से एक नया और ताजा खत लिखा है, जिसमें उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन पर संगीन इल्जाम लगाया है.
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को खत लिखने का नया-नया शौक चढ़ा है. ऐसा लगता है कि अपने इसी शौक के चलते उसने लोगों को ठगने के साथ-साथ सरकार को भी ठगने का इरादा कर लिया है. सुकेश ने खत लिखने की शुरुआत तिहाड़ के जेल कर्मियों से की और फिर वो जेलर तक पहुंचा. इसके बाद जेल मंत्री और फिर मुख्यमंत्री. अब उसी सुकेश ने जेल से एक नया और ताजा खत लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि जब से उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन पर इल्जाम लगाया है, तब से वहां उसकी जान को खतरा पैदा हो गया है. 24 अक्टूबर 2022 जेल से महाठग सुकेश का पहला ख़त सामने आया. जिसमें उसने लिखा "मैं और जैकलीन फर्नांडीस रिलेशनशिप में हैं. इसलिए ये मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं अपने प्यार के साथ हमेशा खड़ा रहूं. उसने मुझसे आज तक कुछ नहीं मांगा. मैंने अगर उसे कुछ दिया है, तो इसमें उसका क्या दोष? मैं 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं. मैं चुनाव लडूंगा भी और जीतूंगा भी कोई मुझे ठग या जालसाज ना कहे वरना मैं मानहानि का केस कर दूंगा. जो लोग कह रहे हैं कि उन्हें ठग लिया गया, वो कोई स्कूल जाते बच्चे नहीं हैं. सब पढ़े लिखे और ऊंची पहुंच वाले लोग हैं."
02 नवंबर 2022 जेल से महाठग सुकेश का दूसरा ख़त सामने आया. जिसमें वो कहता है "जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने मुझसे जेल में रहने के दौरान हर महीने दो करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर मांगे थे, इसके बाद मुझे डीजी जेल संदीप गोयल ने भी डेढ़ करोड़ रुपये हर महीने के मांगे. मुझे दोनों को रुपये देने पड़े. मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये और डीजी जेल संदीप गोयल को 12.50 रुपये दिए. इसके अलावा मैंने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये का चंदा दिया. उन्होंने मुझे राज्यसभा सांसद बनाने का वादा किया था."
05 नवंबर 2022 जेल से महाठग सुकेश का तीसरा ख़त भी सामने आया जिसमें सुकेश ने लिखा "केजरीवाल जी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं, तो आपने मेरे जैसे ठग को राज्यसभा सीट का ऑफर देकर 50 करोड़ रुपये क्यों लिए? मुझसे कारोबारियों को आम आदमी पार्टी से जोड़ कर 500 करोड़ रुपये जुटाने को क्यों कहा? 2016 में हयात होटल में हुई डिनर पार्टी में आप सत्येंद्र जैन के साथ मुझसे क्यों मिले? जिसके बाद मैंने आपको कैलाश गहलोत के आसोला फार्म पर 50 करोड़ रुपये दिए."
07 नवंबर 2022 और अब जेल से महाठग सुकेश का चौथा ख़त भी आया है. जिसमें वो लिख रहा है "जब से मैंने सत्येंद्र जैन और संदीप गोयल के बारे में खुलासा किया है. मुझे जेल में लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. जेल में मेरी जान को खतरा है. मैं मेरे और आम आदमी पार्टी के बीच हुए पैसों की लेन-देन की सारी जानकारी आपको दे रहा हूं. इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए. वैसे मैं केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन से डरनेवाला नहीं हूं. मैंने अब तक जो भी जानकारियां दी हैं, वो सही है."
जेल में बैठकर खतों की झड़ी महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बैठे-बैठे ही खतों की ऐसी झड़ी लगा दी है, जिसने बडे-बड़ों की सांसे अटका दी हैं. पिछले दो महीने में उसने जेल से एक-एक कर चार खत लिखे हैं और इन सभी के सभी खतों में एक से बढ़ कर एक खुलासे या यूं कहें कि इल्ज़ाम दर्ज हैं. इनमें तीन खत तो इसी नवंबर महीने में सामने आए हैं और इन तीनों के तीनों खत में आम आदमी पार्टी और जेल प्रशासन के खिलाफ कई संगीन इलज़ाम हैं.
पिछले महीने मीडिया को लिखा था खत उसके खतों के इस सिलसिले की शुरुआत तब हुई, जब उसने पिछले महीने मीडिया के नाम लिखे गए एक खत में खुद को बेकसूर बताने के साथ-साथ अपनी खास दोस्त और फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को ठगी के तमाम इल्जामों से परे और बेकसूर बताने की कोशिश की थी. लेकिन नवंबर का महीना आते-आते मानों उसने अपने सारे खतों की नोंक सीधे आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और जेल प्रशासन की तरफ मोड़ दी और अब हर गुज़रते दिन के साथ उसके खतों में मौजूद इल्ज़ामों की धार और तेज़ होती जा रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






