
'जेल में रहने लायक हैं ये लोग, 20 सीटें और आती तो...', J-K में बीजेपी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि अगर 20 सीटें और आ जातीं तो ये सब जेल में होते.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि अगर 20 सीटें और आ जातीं तो ये सब जेल में होते.
खड़गे ने कहा,'कहां गए 400 पार वाले? वो लोग 240 सीट पर सिमट गए. अगर हमें 20 सीटें और आ जातीं तो ये सारे लोग जेल में होते. ये लोग जेल में रहने के लायक हैं. बीजेपी भाषण तो बहुत देती है, लेकिन काम और कथनी में बहुत अंतर होता है. बीजेपी चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन कमजोर नहीं होगा. हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है. हम उसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे.'
उन्होंने कहा,'बीजेपी यहां पर लोगों को तोड़-फोड़कर हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश कर रही है. बीजेपी और आरएसएस के लोग आएंगे और चले जाएंगे. हम सब एक हैं और हमेशा एक रहेंगे.'

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










