
जेल में बैठकर भी पूर्व पीएम इमरान खान PAK राजनीति में ला चुके भूचाल, क्या करीब है एक और तख्तापलट?
AajTak
पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की अपील पर उनके समर्थकों ने सड़कों पर हंगामा मचा रखा है. हिंसा में 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी. इस बीच सरकार ने इस्लामाबाद में सेना को शूट-एट-साइट के आदेश दे दिए. लेकिन पूर्व पीएम तो जेल में हैं, फिर कैसे वे राजनैतिक उठापटक की वजह बन रहे हैं? क्यों पाकिस्तानी पॉलिटिक्स में ये नई तस्वीर नहीं?
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई पाकिस्तान की सड़कों पर हिंसक प्रोटेस्ट कर रही है. यहां तक कि राजधानी में सेना तैनात हो चुकी, जिसे एक्सट्रीम एक्शन के आदेश मिले हुए हैं. पार्टी का प्रदर्शन अपने लीडर के इशारे पर शुरू हुआ, जो जेल में बंद हैं. इस बीच कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे हिरासत में रहते हुए वे कैसे समर्थकों से सीधी बातचीत कर पा रहे हैं और किस बात पर ताजा फसाद है.
क्यों जेल में हैं खान
इमरान खान को पाकिस्तानी आम चुनाव से कुछ महीनों पहले तोशखाना मामले में लंबी सजा सुनाई गई. उनपर आरोप था कि उन्होंने पीएम के बतौर अपने पद को मिले तोहफों को टैक्स में घोषित किए बिना चुपचाप बेच दिया, जो कि नियमों के खिलाफ है. इसके अलावा फिलहाल उनपर करीब 150 मामले चल रहे हैं, जिनमें से सैन्य ठिकानों पर हमला भी एक है. मई में हुए हमलों का ये मामला पाकिस्तान मिलिट्री कोर्ट में है. चश्मदीदों के अनुसार इमरान ही इस अटैक के कर्ताधर्ता थे.
गैर इस्लामिक ढंग से शादी का मामला भी काफी गंभीर रहा, जिसपर उन्हें सजा हुई, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए वे 2022 में ही पद से हटाए जा चुके थे.
अब क्या हो रहा है
लंबे समय बाद एकदम से सड़कों पर इमरान के समर्थन में हजारों लोग उतर आए हैं, जो सेना और पुलिस से भी नहीं डर रहे. यहां तक कि पूरा का पूरा इस्लामाबाद छावनी में तब्दील हो चुका है. ये प्रोटेस्ट उस समय शुरू हुआ, जब बेलारूस से एक बहुत अहम डेलीगेशन पाकिस्तान यात्रा पर आया हुआ था. यहां सोचने की बात है कि जेल में रहते हुए भी कैसे इमरान की आवाज पाकिस्तान की राजनैतिक तस्वीर में अलग-अलग रंग भर रही है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








