
जेल में बंद इमरान खान को क्या हुआ? तीन थ्योरी जिनसे गर्म हो गया अफवाहों का बाजार
AajTak
इमरान खान भ्रष्टाचार के कई मामलों में दो से ज्यादा वर्षों से जेल में बंद हैं. वह फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं. इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ 150 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई में वे दोषी ठहराए गए हैं, जबकि कुछ में वे बरी भी हुए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 6 मई 2023 से जेल में बंद हैं. अफवाहें हैं कि जेल के भीतर ही रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई है. इमरान के रहस्यमयी मौत के दावों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है. इस बीच अदियाला जेल के बाहर प्रोटेस्ट कर रहीं इमरान की तीनों बहनों से मारपीट की खबर है. परिवार की मांग है कि अगर इमरान सही-सलामत हैं तो उन्हें इमरान से मिलने दिया जाए.
इमरान खान की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. पहली थ्योरी है कि अदियाला जेल में इमरान को जहर दिया गया है. हालांकि, अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की गई है. पाकिस्तान सरकार ने इन्हें कोरी अफवाहें बताया है.
इमरान खान की तीनों बहनों का कहना है कि कोर्ट से परमिशन मिलने के बावजूद तीन हफ्तों से उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. ठीक ऐसा ही कहना इमरान खान के वकील का है. वही वकील, जिन्हें पहले लगभग हर पंद्रह दिन में इमरान से मिलने दिया जाता था.
इमरान खान के परिवार का कहना है कि उन्हें ना तो इमरान की सेहत से जुड़ी जानकारी दी जा रही है और ना ही बताया जा रहा है कि वे अभी कहां है. कहा ये भी जा रहा है कि इमरान को चोरी-छिपे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.
एक अन्य थ्योरी ये भी है कि इमरान खान की किसी बीमारी से मौत हो गई है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान वर्टिगो और टिनिटस जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में यह बताया गया है कि उनके एक कान से लगातार सुनने की शक्ति कम हो रही है. इसे लेकर इलाज भी चल रहा है.
इमरान खान को कई महीनों से एकांत कारावास में रखा गया है. एक अफवाह ये भी है कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर और आईएसआई के इशारे पर जेल में उनका कत्ल कर दिया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









