
जेल में दरबार, सफेदपोशों की हाजिरी और रुतबा... बस्ती जेल से अतीक अहमद ने यूं बढ़ाया था अपना नेटवर्क
AajTak
माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) उत्तर प्रदेश की बस्ती जेल में करीब 21 महीने तक बंद रहा था. उसने यहां रहने के दौरान अपना नेटवर्क मजबूत किया. बताया जा रहा है कि जेल में माफिया दरबार लगाता था, कई सफेदपोश हाजिरी लगाने पहुंचते थे. यहीं रहने के दौरान उसने पूजा पाल के खिलाफ अपना दल पार्टी से चुनाव लड़ा था.
उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद का बस्ती से भी काफी गहरा ताल्लुक रहा है. अतीक ने बस्ती में पूरे 21 महीने तक वक्त बिताया था. बता दें कि बीते शनिवार की रात प्रयागराज में जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए के जाया जा रहा था, उसी दौरान पत्रकार बनकर आए शूटर्स ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जेल प्रशासन के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज (तब के इलाहाबाद) की नैनी सेंट्रल जेल से बस्ती जेल में 30 अप्रैल 2010 को लाया गया था. उसके बाद अतीक यहां 6 फरवरी 2012 तक हाई सिक्योरिटी बैरक में निरुद्ध रहा. बस्ती जिला जेल में रहते हुए अतीक अहमद ने अपनी पूरी गैंग तैयार कर रखी थी. उसका नेटवर्क इतना टाइट था कि वो जेल में जो चाहता, वो करता था. बाकायदा यहां अतीक जेल में दरबार भी लगाया करता था. उस समय का पूरा जेल प्रशासन अतीक के आगे नतमस्तक था.
बस्ती जेल में बंद रहने के दौरान अतीक ने लड़ा था चुनाव
बता दें कि अतीक अहमद ने बस्ती जिला जेल में रहते हुए ही साल 2012 में अपना दल पार्टी से विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद पश्चिम से नामांकन दाखिल किया था और चुनाव लड़ा था. उस दौरान मतदान होने से कुछ दिन पहले ही अतीक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. हालांकि उस चुनाव में अतीक को राजू पाल की पत्नी पूजा पाल से हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ेंः 'पति-भाई को मार डाला, मैंने झेला है अतीक का आतंक...', पीड़िता की जुबानी माफिया की क्रूरता की कहानी
वरिष्ठ पत्रकार पारस नाथ मौर्य का कहना है कि बस्ती जिला जेल में रहते हुए अतीक ने अपना नेटवर्क और मजबूत किया था. यहां पर उसके मिलने वालों का तांता लगा रहता था. चाहे वो सफेदपोश हों, व्यापारी हों या अधिकारी. सब के सब अतीक के दरबार में हाजिरी लगाते थे. अन्य प्रदेश से भी लोग अतीक अहमद से मिलने बस्ती जिला जेल आया करते थे. इस मामले को लेकर बस्ती के एडीएम और जिला जेल के प्रभारी अधीक्षक कमलेश चन्द्र ने कहा कि अतीक यहां पर लगभग 21 महीने के करीब बंद रहा था.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



