
जेल की 2 महिला कर्मचारियों ने कैदी से बनाए संबंध, हुई कार्रवाई
AajTak
कैदी के साथ संबंध बनाने के आरोप में एक महिला कर्मचारी को अदालत ने दोषी करार दिया गया है, जबकि दूसरी महिला कर्मचारी के खिलाफ केस चल रहा है. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद एक कैदी के साथ संबंध बनाए थे. इस मामले में दोनों महिलाओं को जेल की सजा भी मिल सकती है.
जेल की दो महिला कर्मचारियों पर एक कैदी के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले में एक महिला कर्मचारी को दोषी करार दिया गया है. उसे जेल भी जाना पड़ सकता है, जबकि दूसरी के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है.
वेल्स की रहने वाली 25 साल की एलिस हिब्स को दो जेलों में एक नर्स के रूप में काम करते हुए कैदी के साथ 'अनुचित संबंध' बनाने का दोषी पाया गया. वहीं, एक दूसरी जेल अधिकारी रूथ श्माइलो पर भी उसी कैदी के साथ संबंध रखने का आरोप लगा है.
द सन के मुताबिक, श्माइलो को हाल ही में कार्डिफ क्राउन कोर्ट में पेश किया गया जहां मामले की सुनवाई चल रही है. जबकि, हिब्स को दोषी करार दिया गया है.
हिब्स को अगले महीने सजा या आगे के निर्देश की सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. उसे बताया गया कि जब मामले में सजा सुनाई जाएगी तो 'सभी विकल्प' खुले रहेंगे.
वेल्स के ब्रिजेंड में 1,652 क्षमता वाले जेल में एक ही कैदी के साथ दोनों महिला कर्मचारियों ने संबंध बनाए थे.
बताया गया कि श्माइलो का पिछले साल दिसंबर और अप्रैल के बीच कैदी के साथ पांच महीने तक संबंध था. वहीं, इससे पहले हिब्स उसके साथ मई और जुलाई के बीच रिलेशन में रही थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









