
'जेफ्री एपस्टीन ने मुझे बुलाया था लेकिन...', रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों पर क्या बोले मस्क?
AajTak
एलन मस्क ने 2014 में जेफ्री एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड पर जाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. मस्क ने ट्वीट कर कहा कि यह झूठा नैरेटिव फैलाने वाले निंदनीय हैं और स्काई न्यूज को अपनी गुमराह करने वाली हेडलाइन पर शर्म आनी चाहिए.
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि एलन मस्क ने 2014 में कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड का दौरा किया था. अब मस्क ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एलन मस्क ने ट्वीट किया, 'जो भी इस तरह का झूठा नैरेटिव फैला रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है. स्काई न्यूज को इस गुमराह करने वाली हेडलाइन पर शर्म आनी चाहिए.'
डेमोक्रेटिक पार्टी पर साधा निशाना मस्क ने कहा कि उन्होंने एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड के निमंत्रण को ठुकरा दिया था. उन्होंने कहा, 'फिर भी वे मेरा नाम ले रहे हैं, यहां तक कि प्रिंस एंड्रयू से पहले, जो वहां गए भी थे.' शनिवार को मस्क ने 'डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके मीडिया सहयोगियों' पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन्हें 'खतरा' मानते हैं.
मस्क ने रिपोर्ट्स को किया खारिज मस्क ने ट्वीट किया, 'डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके मीडिया सहयोगी मुझे इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि मैं भ्रष्टाचार को उजागर करता हूं, उनके नैरेटिव को चुनौती देता हूं और एक्स के जरिए लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी देता हूं.'
इससे कुछ घंटे पहले ही मस्क ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए तीन शब्दों का ट्वीट किया था- 'यह झूठ है (This is false).' यह एपस्टीन की संपत्ति से जुड़े हजारों दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया थी.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









