
जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, बीजेपी ने एक साल बढ़ाया कार्यकाल
AajTak
जेपी नड्डा एक साल के लिए और बीजेपी के अध्यक्ष रहने वाले हैं. पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंश दे दिया गया है. इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब पार्टी ने ऐलान भी कर दिया है.
जेपी नड्डा एक साल के लिए और बीजेपी के अध्यक्ष रहने वाले हैं. पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है. इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब पार्टी ने ऐलान भी कर दिया है. बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
शाह का भरोसा, नड्डा को 2024 तक एक्सटेंशन
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा था और बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता है. ये वर्ष सदस्यता का साल है, कॉविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था, इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है. ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा,सर्वसम्मति से समर्थन मिला. अब नड्डा जी जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए हमारा बिहार में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रहा, महाराष्ट्र में भी NDA ने बहुमत हासिल किया. यूपी में भी जीते, बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी. गुजरात में हमने प्रचंड विजय हासिल की. उत्तर पूर्व में भी काम किया.
2019 का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा. 2019 से ज्यादा सीटें जीती जाएंगी. अब जानकारी के लिए बता दें कि जेपी नड्डा ने अमित शाह से ही पार्टी की कमान अपने हाथों में ली थी. जब 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी, तब अमित शाह को केंद्र की राजनीति में लाया गया था. वे गृह मंत्री बना दिए गए थे. वहीं जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ.
पीएम मोदी के साथ नड्डा का बेहतरीन तालमेल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










