
जेट एयरवेज के विमान उड़ने से पहले शेयर हवा में, लगा अपर सर्किट!
AajTak
Jet Airways एक बार फिर उड़ने को तैयार है. खबरों के मुताबिक यह एयरलाइन साल 2022 की पहली तिमाही में फिर से घरेलू डेस्टिनेशन पर उड़ान भर सकती है. कंपनी को नया मालिक मिल गया है. कंपनी ने कहा कि जनवरी से मार्च 2022 के बीच उसकी पहली फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के बीच शुरू होगी.
Jet Airways एक बार फिर उड़ने को तैयार है. खबरों के मुताबिक यह एयरलाइन साल 2022 की पहली तिमाही में फिर से घरेलू डेस्टिनेशन पर उड़ान भर सकती है. कंपनी को नया मालिक मिल गया है. कंपनी ने कहा कि जनवरी से मार्च 2022 के बीच उसकी पहली फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के बीच शुरू होगी. (Photo: File) जेट एयरवेज के विमान उड़ान भरने से पहले कंपनी के शेयर हवा में उड़ने लगे हैं. सोमवार को जैसे ही जेट एयरवेज के मैनेजमेंट जालान-कालरॉक कंसोर्शियम ने बताया कि अगले साल की शुरुआत से Jet Airways रनवे पर लौट आएगी. वैसे ही कंपनी के शेयर में तुरंत अपर सर्किट लग गया. (Photo: Getty Images) सोमवार को Jet Airways का शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगकर 84.40 रुपये पर बंद हुआ. इससे पहले पिछले दिनों जब एयरवेज को नया मालिक मिला था, तब भी कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई थी. पिछले एक साल में जेट एयरवेज के शेयर ने 169 रुपये के स्तर को छुआ था. जबकि सालभर के दौरान शेयर ने गिरकर 23.65 रुपये तक पहुंचा था. (Photo: Getty Images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











