
जूस लेने के लिए रुकी थी, बस मजे-मजे में किया ये काम और खाते में आ गए 2 करोड़ रुपये
AajTak
कहते हैं, किस्मत का दरवाजा हर मौके पर कहीं न कहीं छिपा रहता है. इंसान को हर पल तकदीर आजमाते रहना चाहिए, क्योंकि कौन सा पल उसकी जिंदगी बदल दे, यह कहना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका की केली स्पार के साथ. एक छोटे से मौके को न छोड़ना उनकी जिंदगी के लिए वरदान साबित हुआ, और उनकी किस्मत ने ऐसा पलटी मारी कि उनकी पूरी दुनिया ही बदल गई.
कहते हैं, किस्मत का दरवाजा हर मौके पर कहीं न कहीं छिपा रहता है. इंसान को हर पल तकदीर आजमाते रहना चाहिए, क्योंकि कौन सा पल उसकी जिंदगी बदल दे, यह कहना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका की केली स्पार के साथ. एक छोटे से मौके को न छोड़ना उनकी जिंदगी के लिए वरदान साबित हुआ, और उनकी किस्मत ने ऐसा पलटी मारी कि उनकी पूरी दुनिया ही बदल गई.
ये कहानी है अमेरिका के रहने वाली केली स्पार की .रोजमर्रा की तरह वो अपने घर के सामान लेने बाजार निकली थी. केरनर्सविल की रहने वाली केली स्पार ने सिर्फ ऑरेंज जूस खरीदने के लिए स्टोर का रुख किया था, लेकिन किस्मत कुछ और ही लेकर आई. UPI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाइन ग्रोव रोड के क्वालिटी मार्ट में जब केली जूस खरीद रही थीं, तो उनकी नजर वहां नए लॉटरी टिकट्स पर पड़ी.
कभी भी लॉटरी टिकट नहीं खरीदने वाली केली ने 20 डॉलर का फोल्ड किए हुए लॉटरी टिकट को आजमाया, और उनकी किस्मत ने पलटी मार दी. केली ने $20 की स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदी, और जब उन्होंने उसे स्क्रैच किया, तो उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि उन्होंने $2,50,000 (लगभग 2 करोड़ रुपये) का टॉप प्राइज जीत लिया है.
'नई उम्मीदें लेकर आया है यह पैसा'
केली ने बताया कि इस जीत के बाद उनके परिवार के लिए कई नए रास्ते खुल गए हैं. खुशी से झूमते हुए केली ने कहा-यह हमारे लिए जिंदगी बदल देने वाली रकम है, इससे हमारी काफी मदद होगी. उन्होंने यह भी साझा किया कि यह रकम उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.
किस्मत बदलने का ऐसा खेल पहले भी हुआ

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











