
जूली, इकरा, सपला... सीमा हैदर ही नहीं, प्यार के लिए इन लड़कियों ने भी लांघी सरहद, बॉर्डर क्रॉस कर आईं भारत
AajTak
Seema Haider Case: किसी महिला या लड़की का सरहद पार कर भारत आने का ये कोई पहला मामला नहीं है. सीमा हैदर जैसे केस पहले भी आ चुके हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलों के बारे में...
अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर चर्चा में है. उसे नोएडा के सचिन मीणा से पबजी के जरिए प्यार हो गया. अब एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं. इस बीच सीमा को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. कोई उसे जासूस बता रहा है तो कोई PAK एजेंट. हालांकि, सच्चाई क्या है ये जांच के बाद ही सामने आएगी. लेकिन किसी महिला या लड़की का सरहद पार कर भारत आने का ये कोई पहला मामला नहीं है. सीमा हैदर जैसे केस पहले भी आ चुके हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलों के बारे में...
सबसे पहले बात करते हैं बांग्लादेश से यूपी आई जूली की. रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के जरिए प्यार होने के बाद जूली मुरादाबाद में रहने वाले अपने प्रेमी अजय के पास आ गई. जूली ने हिंदू धर्म अपनाकर अजय संग शादी रचा ली और फिर कुछ समय बाद बांग्लादेश लौट गई. अजय भी उसके साथ गया था. लेकिन अब जूली ने बांग्लादेश से खून से लथपथ अजय का फोटो उसके परिजनों को भेजा है.
बांग्लादेश से मुरादाबाद आई जूली की कहानी
ये सब देखकर परिजन सदमें में हैं और उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. परिजनों का कहना कि करीब दो-तीन महीने पहले अजय बांग्लादेश की रहने वाली जूली नाम की महिला से ऑनलाइन चैटिंग करता था.
इसके बाद जूली अपनी 11 साल की बेटी हलीमा को लेकर मुरादाबाद आती है और फिर कुछ समय रहने के बाद मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेती है. यही नहीं, हिंदू रीति-रिवाजों से अजय से शादी भी रचा लेती है.
अजय की मां सुनीता ने बताया- जूली अपना वीजा का समय बढ़वाने के अजय के साथ निकली थी. कुछ दिन बाद अजय ने कॉल कर बताया कि वह गलती से बॉर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश पहुंच गया है, जल्द आ जाएगा. लेकिन वो नहीं आया. फिर उसने फोन किया तो पैसों की मांग की. और अब व्हाट्सऐप पर अजय के खून से लथपथ फोटो आए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












