
जूम क्लास में छात्रों संग LIVE थे टीचर, अचानक करने लगे पत्नी संग रोमांस
AajTak
एक टीचर ने अपनी ऑनलाइन क्लास जैसे ही खत्म की उसकी पत्नी उसके पास आ गई. टीचर अपने ऑनलाइन जूम क्लास को बंद करना भूल गया. मामला कोलंबिया के एक कैथोलिक स्कूल का है
कोरोना काल में अब ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं और इस दौरान अधिकारियों, नेताओं की मीटिंग और बच्चों की क्लास ऑनलाइन हो रही है. मीटिंग के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो लोगों के लिए शर्मिंदगी का विषय बन चुकी है. ऐसा ही एक मामला कोलंबिया से सामने आया है, जहां एक टीचर की ऐसी हरकत वायरल हो रही है जिसका शायद उसे खुद भी बहुत अफसोस होगा. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला कोलंबिया के एक कैथोलिक स्कूल का है. एक टीचर ने अपनी ऑनलाइन क्लास जैसे ही खत्म की उसकी पत्नी उसके पास आ गई. टीचर अपनी ऑनलाइन जूम क्लास को बंद करना भूल गया. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images इस दौरान टीचर अपनी पत्नी के संग रोमांस करता नजर आया.. लेकिन जैसे ही उसने स्क्रीन की तरफ देखा तो समझ गया कि वह अपने ऑनलाइन जूम क्लास को बंद करना भूल गया. उसने बंद तो किया लेकिन यह घटना तब तक वायरल हो चुकी थी. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











