
जूतों को रगड़-रगड़ कर साफ करने की झंझट खत्म, आसानी से चमका देगा ये डिवाइस, इतनी है कीमत
AajTak
Shoe Cleaner Price: क्या आप भी अपने जूतों को साफ करने के लिए पानी में भीगाते हैं. ऐसा करने से आपके शूज जल्दी खराब हो सकते हैं. बेहतर होगा आप इन्हें साफ करने का सही तरीका जान लें. इसके लिए आपको एक डिवाइस की जरूरत होगी, जो इलेक्ट्रिक ब्रश की तरह काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और काम करने का तरीका.
क्या आप भी उन लोगों में से है, जिन्हें शूज साफ करने में मेहनत करना पसंद नहीं है. अगर ऐसा है तो एक डिवाइस आपके हिस्से का ये काम सकता है. बशर्ते आपको इसे खरीदना होगा. वैसे तो कई लोग जूतों को पानी में भीगा कर साफ करते हैं. इससे जूतों की लाइफ कम होती है और वो जल्दी खराब हो जाते हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि भीगा कर नहीं तो फिर कैसे साफ होंगे शूज? इन्हें आप एक डिवाइस की मदद से साफ कर सकते हैं. Philips ने इस डिवाइस को कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया है, जो ठीक-ठाक कीमत पर आता है. हालांकि शूज को साफ रखने के लिए कुछ लोग ये कीमत अदा कर सकते हैं.
Philips Sneaker Shoe Cleaner उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो साफ शूज चाहते हैं और रोज सफाई में मेहनत नहीं कर सकते हैं. इसे आप जूतों की वशिंग मशीन जैसा समझ सकते हैं. हालांकि, इसमें जूते कपड़ों की तरह वॉश नहीं होते हैं बल्कि इन्हें साफ करने का तरीका थोड़ा अलग है. आइए जानते हैं इस शू क्लिनर की कीमत और यूज करने का तरीका.
Philips Sneaker Shoe Cleaner की कीमत 2549 रुपये है. आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. फिलहाल इस पर कोई खास ऑफर नहीं मिल रहा है. इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी है और आप 2+1 साल की एडिशनल वारंटी खरीद सकते हैं.
Philips का यह प्रोडक्ट किसी दूसरे इलेक्ट्रिक ब्रश की तरह ही काम करता है. इसके साथ आपको तीन ब्रश हेड मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल आप शूज के हिसाब से कर सकते हैं. Philips Sneaker Shoe Cleaner का इस्तेमाल PVC, लेदर, स्मूद रबर किसी भी तरह के जूतों को साफ करने में किया जा सकता है.
इसे पावर देने के लिए AA साइज की चार बैटरी यूज होती हैं. ऐसे में इन्हें चार्ज करने की झंझट भी नहीं होती है. बैटरी खत्म होती ही आप इन्हें चेंज करके नई बैटरी इस्तेमाल कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












