
जुड़वां बहनों की जुड़वां भाइयों के साथ हुई सामूहिक शादी, अब बच्चे भी हुए एक साथ
AajTak
अमेरिका में दो जुड़वां बहनें अपने सारे काम साथ करने के लिए जानी जाती हैं. ब्रिटनी और ब्रायना डीन नाम की जुड़वां बहनों ने जुड़वां भाइयों से सामूहिक विवाह रचाया और अब साथ में ही दोनों बहनों के बच्चे भी पैदा हो चुके हैं.
अमेरिका में दो जुड़वां बहनें अपने सारे काम साथ करने के लिए जानी जाती हैं. ब्रिटनी और ब्रायना डीन नाम की जुड़वां बहनों ने जुड़वां भाइयों से सामूहिक विवाह रचाया और अब साथ में ही दोनों बहनों के बच्चे भी पैदा हो चुके हैं. ब्रिटनी और ब्रायना ने दो जुड़वां भाइयों जौश और जेरेमी सालेयर से शादी रचाई है. इन चारों की मुलाकात साल 2017 में एक ट्विन्स फेस्टिवल में हुई थी. इस मुलाकात के छह महीनों बाद जौश और जेरेमी ने ब्रिटनी और ब्रायना को प्रपोज किया था. इसके कुछ महीनों बाद साल 2018 में चारों की सामूहिक शादी हुई थी. ब्रिटनी और ब्रायना ने कहा कि हमने अपनी जिंदगी की ज्यादातर चीजें साथ ही की हैं. हम साथ रहते हैं, हमने अपने सभी बर्थ डे साथ मनाए हैं, हम साथ ही अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेने गए थे और हम साथ ही में कॉलेज से ग्रेजुएट हुए थे. हम दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











