
जीवनसाथी के क्रेडिट स्कोर का लोन एलिजिबिलिटी पर क्या होता है असर? एक्सपर्ट से जानें
AajTak
अगर किसी को लोन लेना है तो उसके सामने यह सवाल आता है कि उसके स्पॉज यानी पति या पत्नी के क्रेडिट स्कोर से क्या इस पर कोई असर पड़ेगा? उसे अपने अकेले के नाम से लोन लेना चाहिए या जॉइंट नाम से?
आजकल बड़ा शहर हो या छोटा, घर के खर्चों को पूरा करने के लिए पति या पत्नी दोनों को नौकरी या कामकाज करना ही पड़ता है. दोनों की अपनी आमदनी, खर्चे होते हैं. ऐसे में अगर किसी को लोन लेना है तो उसके सामने यह सवाल आता है कि उसके स्पॉज यानी पति या पत्नी के क्रेडिट स्कोर से क्या इस पर कोई असर पड़ेगा? उसे अपने अकेले के नाम से लोन लेना चाहिए या जॉइंट नाम से? (फाइल फोटो: Getty Images) आजकल लोन के मामले में काफी मशक्कत होती है, कंपनियां कई तरह के दस्तावेज मांगती हैं. लोन लेने वाले पर्सन की सालाना आय, उसके CIBIL क्रेडिट स्कोर की बारीकी से जांच की जाती है. क्रेडिट स्कोर से किसी व्यक्ति की पूरी फाइनेंशियल हिस्ट्री का पता चल जाता है. अगर किसी का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो उसे बैंक या कंपनियां ब्याज दर में रियायत भी दे सकती हैं. लेकिन अगर किसी का क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो उसे लोन देने में आनाकानी भी कर सकती हैं. (फाइल फोटो: Getty Images) ऐसे में किसी भी व्यक्ति के मन में सवाल आ सकता है कि अगर वह होम लोन या किसी अन्य लोन के लिए अप्लाई कर रहा है तो क्या उसके Spouse का क्रेडिट स्कोर भी देखा जाएगा? क्या उसके स्पॉज का क्रेडिट स्कोर उसकी लोन एलिजिबिलिटी पर कोई असर डालेगा? जी नहीं, जानकारों का कहना है कि अगर आप जॉइंट लोन नहीं ले रहे, यानी किसी लोन के लिए इंडीविजुअल (व्यक्तिगत) रूप से आवेदन करना चाहते हैं तो बैंक के पास आपके Spouse के क्रेडिट स्कोर की जांच करने का कोई कारण नहीं है. लोन का आवेदन पूरी तरह से आपकी क्रेडिट मेरिट के आधार पर परखा जाएगा. (फाइल फोटो: Getty Images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











