
जिस UN को फेल बता रहे डोनाल्ड ट्रंप, उसकी 'नाकामी' की जड़ें अमेरिकन हिस्ट्री में ही छुपी हैं!
AajTak
आज जब डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राष्ट्र को नाकाम बता रहे हैं तो वे दरअसल अपनी ही राष्ट्रीय नीतियों की असफलताओं को छुपा रहे हैं. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रैंकलीन डी रूजवेल्ट और हेनरी ट्रूमैन का दुनिया से वादा था. दो विश्व युद्धों की तबाही के बाद ऐसी संस्था बनाने का जो दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत होगी. लेकिन 1945 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति सिलसिलेवार तरीके से इस वादे से धीरे धीरे हटते चले गए.
"मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं बिना टेलीप्रॉम्पटर के ही भाषण दूंगा, क्योंकि टेलीप्रॉम्पटर काम ही नहीं कर रहा है. बिना टेलीप्रॉम्पटर के आप दिल की बातें ज्यादा कहते हैं, लेकिन मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि जो कोई भी इस टेलीप्रॉम्पटर को ऑपरेट कर रहा है वो बड़ी मुसीबत में है." अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UNGA में अपनी दूसरी पारी की पहली स्पीच इन्हीं हल्के-फुल्के शब्दों के साथ शुरू की. लेकिन जैसा कि उन्होंने अपने स्पीच में कहा बिना टेलीप्रॉम्पटर के आप दिल की बातें ज्यादा कहते हैं, तो उन्होंने इस स्पीच में दिल की बातें ही कही. हालांकि वो लिखा हुआ नोट पढ़ रहे थे.
ट्रंप ने UN (संयुक्त राष्ट्र) के मंच से UN को फेल करार दिया. उसी UN को, जिसकी स्थापना में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट और बाद में हैरी ट्रूमैन का बड़ा रोल था. इन दो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने इसे विश्वव्यवस्था का आधार बताया, जहां बड़ी ताकतें मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान करने वाली थीं.
लेकिन इसी संगठन की तीखी आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि, "संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य क्या है? ऐसा लगता है कि वे बस एक बहुत ही कड़े शब्दों वाला पत्र लिखते हैं और फिर उस पत्र पर कभी अमल नहीं करते. ये खोखले शब्द हैं और खोखले शब्दों से युद्ध का समाधान नहीं होता."
इसके बाद ट्रंप ने रूस-यूक्रेन वॉर, ईरान मुद्दे को सुलझाने में नाकाम रहने पर यूएन की आलोचना की.
माइग्रेशन के मुद्दे पर ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर बरसते हुए कहा कि 2024 में संयुक्त राष्ट्र ने 624,000 प्रवासियों को अमेरिका में आने और हमारी दक्षिणी सीमा में घुसपैठ करने में मदद करने के लिए 372 मिलियन डॉलर नकद खर्च किए. आगे उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र का काम घुसपैठ को रोकना है, उन्हें बढ़ावा देना नहीं."
ट्रंप ने यूएन को सिर्फ "बातों का मंच" बताया और वास्तविक एक्शन में फिसड्डी करार दिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









