
जिस लड़की की बिहार पुलिस को थी 5 साल से तलाश, वह दिल्ली में कांस्टेबल की ट्रेनिंग करते हुए मिली
AajTak
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना में पांच साल पहले लड़की के अपहरण की मामला दर्ज किया गया था. जिस लड़की को गुमशुदा बताया गया था, वह पुलिस को मिल गई. मगर, पुलिस भी उस वक्त हैरान रह गई, जब पता चला कि गुमशुदा लड़की अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है और ट्रेनिंग कर रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना में पांच साल पहले लड़की के अपहरण की मामला दर्ज किया गया था. जिस लड़की को गुमशुदा बताया गया था, वह अब पुलिस को मिल गई. मगर, पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब पता चला कि गुमशुदा लड़की अब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है और ट्रेनिंग कर रही है.
अब बोचहा थाना पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. बोचहा थाना में लड़की के गुमशुदा होने वाले केस की जांच कर रहे अफसर रामा शंकर ने बताया कि साल 2018 में लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी. तब से मामले में जांच चल रही थी.
अभी हाल ही में गुमशुदा लड़की के बारे में जानकारी मिली थी. जब पुलिस ने उससे संपर्क किया, तो पता चला कि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित हो गई है. वर्तमान में वह इसकी ट्रेनिंग कर रही है. जांच अफसर रामा शंकर ने आगे कहा कि हमने युवती का बयान दर्ज कराने के लिए उसे बुलाया है.
पढ़ाई के लिए घर से भागी, शादी नहीं करनी थी
पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बातचीत में कहा है कि उसके माता-पिता उसकी शादी कराना चाहते थे. वे चाहते थे कि बेटी के हाथ पीले कर दिए जाएं. मगर, लड़की को अपनी पढ़ाई पूरी करनी थी. उसका अफसर बनने का सपना था. इसलिए वह किसी को बिना बताए घर से भागकर दिल्ली आ गई थी.
दिल्ली आकर उसने पढ़ाई जारी रखी. इसके बाद उसने कई परीक्षाएं दीं और आखिरकार उसका चयन दिल्ली पुलिस में उसका हो गया है. यहां वह कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई है. अब उसके पिता की ओर से दर्ज कराए गए अपहरण के केस के संबंध में पुलिस बयान लेगी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










