
जिस देश को धमका रहे थे ट्रंप, वो अचानक आया भारत के करीब, किया ये ऐलान
AajTak
कनाडा ने अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच अपने अन्य ट्रेड पार्टनर्स के साथ सहयोग बढ़ा रहा है. इसी क्रम में कनाडा भारत के करीब आ रहा है. कनाडा के एनर्जी मंत्री टिम हॉजसन ने इंडिया एनर्जी वीक में कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा बाजारों में से एक है और आने वाले दशक में इसकी ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ेगी.
अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच कनाडा अपने ट्रेड पार्टनर्स में विविधता लाने की तैयारी में जुट गया है. इसी कड़ी में कनाडा ने भारत का रुख किया है. भारत-कनाडा रिश्तों में पिछले सालों में भारी तनाव देखा गया था लेकिन कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के साथ कनाडा के रिश्तों की अहमियत समझते हैं. कार्नी मार्च के पहले हफ्ते में भारत आ सकते हैं. इससे पहले कनाडा के एनर्जी और नेचुरल रिसोर्स मंत्री टिम हॉजसन भारत आए हैं.
भारत आकर उन्होंने कहा है कि अगर कनाडा को एनर्जी सुपरपावर बनना है, तो उसे भारत के साथ एनर्जी ट्रेड करना होगा.
इंडिया एनर्जी वीक के तहत गोवा पहुंचे हॉजसन ने मंगलवार को कहा कि भारत दुनिया के सबसे अहम एनर्जी मार्केट्स में से एक के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मांग में तेजी के बीच कनाडा को भारत के साथ अपने एनर्जी ट्रेड को और बढ़ाने की जरूरत है.
एक्स पर एक पोस्ट में हॉजसन ने कहा कि भारत की उनकी मौजूदा यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है. इंडिया एनर्जी वीक में पहली बार किसी कनाडाई संघीय मंत्री ने हिस्सा लिया है और आठ साल बाद पहली बार कनाडा-भारत के बीच एनर्जी डायलॉग हो रही है.
'अगर कनाडा को एनर्जी सुपरपावर बनना है तो...'
एनर्जी वीक के दौरान हॉजसन ने कहा, 'अगर कनाडा को एनर्जी सुपरपावर बनना है, तो हमें दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी मार्केट्स में से एक, यानी भारत के साथ अपनी एनर्जी और नैचुरल रिसोर्सेज का ट्रेड बढ़ाना होगा.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









