
जिस जहाज की टक्कर से ढह गया अमेरिका का ब्रिज, उसे चला रहा था भारतीय, सभी 22 लोग सुरक्षित
AajTak
अमेरिका के बाल्टीमोर में Key Bridge ढह जाने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच पता चला कि जहाज पर सवार दो पायलटों समेत सभी 22 क्रू मेंबर भारतीय थे. जहाज को संचालित करने वाली कंपनी ने स्पष्ट किया कि वे सभी सुरक्षित हैं.
अमेरिका के बाल्टीमोर में Francis Scott Key Bridge पर दुर्घटनाग्रस्त हुए कंटेनर जहाज पर सवार सभी 22 क्रू मेंबर भारतीय थे. इस जहाज को संचालित करने वाली कंपनी ने बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं. सिनर्जी मरीन ग्रुप ने एक बयान में यह स्पष्ट भी किया कि दो पायलटों सहित क्रू मेंबर के सभी सदस्यों का पता लगा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ.
सिनर्जी मरीन ग्रुप के चार्टर मैनेजर ने कहा कि दुर्घटना से "कोई प्रदूषण भी नहीं हुआ है." सिंगापुर के झंडे वाला जहाज ग्रेस ओशियन कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है, जो बाल्टीमोर पोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था. हालांकि, रवाना होने के थोड़ी ही देर बाद जहाज पटाप्सको नदी पर बने Key Bridge से टकरा गया. टक्कर के चंद सेकेंड में ही ब्रिज ढह गया और इससे गुजर रहे वाहन पानी में समा गए.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका जा रहे जहाज की टक्कर और नदी में समा गया अमेरिका का ऐतिहासिक पुल... एक्सपर्ट ने गिनाईं हादसे की 4 वजह
लापता की तलाश के लिए बड़े अभियान की जरूरत
बताया जा रहा है कि आठ लोगों की एक टीम पुल पर गड्ढों को ठीक कर रही थी और वे नदी में गिर गए. बाल्टीमोर फायर डिपार्टमेंट की मानें तो इनमें दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर है लेकिन दूसरा पूरी तरह सुरक्षित है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है और "बड़े क्षेत्र" में तलाशी अभियान की जरूरत है.
ब्रिज से गुजर रहे वाहन भी पानी में समा गए

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








