
जिस चिंपैंजी को इंसानों ने पाला था उसे चिंपैंजियों ने ही पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
चिंपैंजी के बच्चे को अन्य चिंपैंजियों ने पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि जिस चिंपैंजी की मौत हुई है, उसे बचपन से इंसानों ने पाला था. उसे ईरान से कैन्या इसलिए भेजा गया था, जिससे वो अन्य चिंपैंजियों और जानवरों के साथ रहना सीख ले.
केन्या में एक चिंपैंजी के बच्चे को अन्य चिंपैंजियों ने पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि जिस चिंपैंजी की मौत हुई है, उसे इंसानों ने पाला था. उसे ईरान से केन्या इसलिए भेजा गया था, जिससे वो अन्य चिंपैंजियों और जानवरों के साथ रहना सीख ले उसका विकास भी दूसरे चिंपैंजियों की तरह हो सके. लेकिन किसी को भी इस बात का एहसास बिल्कुल भी नहीं था कि ऐसा हादसा होगा. इस घटना के बाद से हर कोई बेहद दुखी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












