
जिसे मरा समझा वो सड़कों पर घूमता मिला, कोरोना काल में मिले 16 साल से बिछड़े भाई-बहन
AajTak
कोरोना काल में एक परिवार के चेहरे पर खुशी आ गई जब 16 साल से बिछड़ा परिवार का सदस्य मिल गया. मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का है जहां एक शख्स जो मानसिक रूप से बीमार है और आवारा रूप से घूम रहा था. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वो कटनी जिले का रहने वाला है और घर से 16 साल से लापता है. पुलिस ने परिजनों को तलाशा और उनसे संपर्क किया और जानकारी दी. परिजन भी तत्काल उसे लेने बैतूल पहुंचे और वापस घर ले गए.
कोरोना काल में एक परिवार के चेहरे पर खुशी आ गई जब 16 साल से बिछड़ा परिवार का सदस्य मिल गया. मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का है जहां एक शख्स जो मानसिक रूप से बीमार है और आवारा रूप से घूम रहा था. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वो कटनी जिले का रहने वाला है और घर से 16 साल से लापता है. पुलिस ने परिजनों को तलाशा और उनसे संपर्क कर जानकारी दी. परिजन भी तत्काल उसे लेने बैतूल पहुंचे और वापस घर ले गए. घर वाले जिसे मरा समझकर भूल चुके थे. उस शख्स को बुधवार को बैतूल पुलिस ने उसके परिवार वालों से मिलवा दिया. मामला एक ऐसे शख्स का है जो बदहवासी की हालत में सड़कों पर घूमता नजर आता था. बैतूल के चक्कर रोड पर मिले एक 45 साल के शख्स से जब पुलिस ने बात की तो पता चला कि वह कटनी जिले का रहने वाला है और उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया है. उसे अपना पता ठिकाना याद है. जब उसके गांव संपर्क किया गया तो पता चला कि वह तो 16 साल से गायब है. पुलिस के प्रयास के बाद जब यह शख्स परिजनों को मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दरअसल, कटनी जिले के जोबा गांव का निवासी सुरेश पिता आधान पटेल बैतूल पुलिस को चक्कर रोड पर घूमता मिला था. जब इस शख्स से पूछताछ की गई तो उसने अपने गांव का नाम पता पुलिस को बताया. जब इस शख्स की वाट्सएप पर जिला कटनी के जोबा गांव के सचिव को फोटो भेजी गई तो पता चला कि यह व्यक्ति 2004 से लापता है. सुरेश की फोटो जब परिजनों को दिखाई गई तो वह उसे पल भर में पहचान गए और उसकी बहन अंजू उसे लेने बैतूल पहुंची तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











