
जिसे पकड़कर थाने ले जा रही थी पुलिस, रास्ते में वही चुरा ले गया डायल-112 गाड़ी
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस जिस चोर को पकड़कर थाने ले जा रही थी, वही पुलिस की डायल-112 गाड़ी लेकर फुर्र हो गया. कई किलोमीटर दूर सुनसान इलाके से गाड़ी बरामद हुई है. यमुनानगर पुलिस जंगलों में चाबी ढूंढ़ती नजर आई. फरार चोर की तलाश की जा रही है.
हरियाणा पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए, जब ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) को पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ही एक चोर भगा ले गया. काफी समय बाद डायल-112 गाड़ी लगभग 10 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके से बरामद हुई, मगर उसकी चाबी गायब थी. पुलिस खेतों में गाड़ी की चाबी तलाश करती नजर आई.
डीएसपी कंवलजीत ने बताया कि 681 नंबर इआरवी को सूचना देकर बताया गया था कि यमुनानगर जिले के गांव खुर्दी में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां के लिए निकली थी, इसी बीच रास्ते में गांव खंडवा मोड़ पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. ईआरवी को लोगों ने रोका और पूरी बात बताई. इस पर पुलिस ने झगड़ा करने वाले को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया.
इसके बाद ईआरवी गांव खुर्दी पहुंची, पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर वहां आपस में विवाद करने वाले पति-पत्नी को समझाने लगे, लेकिन गाड़ी की चाबी निकालना भूल गए. वहीं गाड़ी में बैठे आरोपी ने जब देखा कि सभी पुलिसकर्मी विवाद सुलझाने में व्यस्त हैं और गाड़ी में चाबी लगी तो वह आगे सीट पर बैठ गया और गाड़ी को स्टार्ट कर भगा ले गया. जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे हैरान रह गए. पुलिस ने तुरंत बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोपी युवक घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर तक गाड़ी को भगा ले गया था.
दस किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में मिली कार, आरोपी की तलाश जारी
घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर हुड्डा सेक्टर 18 के एक सुनसान इलाके से यह गाड़ी बरामद हुई. मगर जब तक पुलिस इस गाड़ी के पास पहुंची चोर फरार हो चुका था. फरार चोर की तलाश में पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं. डीएसपी कंवलजीत ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह सलाखों के पीछे होगा.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







