
जिसकी अंतिम यात्रा में गए थे, उसे श्मशान में जिंदा देख उड़े लोगों के होश!
AajTak
मरने का नाटक करने वाला शख्स ये जानना चाहता था कि उसकी अंतिम यात्रा में कौन-कौन लोग आएंगे. अपने परिजनों और दोस्तों को परखने के लिए उसने जिंदा रहते ही अपनी फेक शव यात्रा निकलवाई. अब सोशल मीडिया यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं.
एक जिंदा शख्स की अंतिम यात्रा निकाली गई. वह भी उसकी मर्जी से. शख्स ये जानना चाहता था कि उसकी शव यात्रा में कौन-कौन लोग आएंगे. अपने परिजनों और दोस्तों को परखने के लिए उसने जिंदा रहते ही अपनी फेक शव यात्रा निकलवाई. उसका ये कारनामा सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यूजर्स ने उसे ट्रोल किया है.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी मौत का झूठा नाटक करने वाले शख्स का नाम बाल्टाजार लेमोस है. 60 साल के लेमोस ब्राजील के कुर्तीबा के रहने वाले हैं. उन्होंने पहले तो अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई, फिर अपनी फर्जी अंतिम यात्रा भी निकलवाई.
लेकिन बाद में जब वो अपने ही अंतिम संस्कार के समय लोगों के सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया. इसको लेकर लेमोस ने कहा- मैं बस यह जानना चाहता था कि कितने लोग मेरी मौत पर बाहर निकलने की जहमत उठाएंगे?
हालांकि, लेमोस का ये आइडिया लोगों को रास नहीं आया. यूजर्स ने उनके इस कृत्य की आलोचना की और कहा कि ये तरीका सही नहीं था. किसी की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए.
फेसबुक पर फैलाई थी अपनी मौत की खबर
पिछले हफ्ते लेमोस के फेसबुक अकाउंट से घोषणा की गई कि उनका निधन हो गया है. पोस्ट में लिखा था- लेमोस हमें छोड़कर चले गए हैं. इसके बाद अंतिम यात्रा के शेड्यूल को बताया गया. आखिर में फेसबुक पर अंतिम संस्कार का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया. इसमें लेमोस के तमाम दोस्त और परिजन नजर आए.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











