
जिन्न से छुटकारा पाने के लिए महिला ने तांत्रिक को दिए 73 लाख रुपये
AajTak
महिला को उसकी दो सहायक महिलाओं ने विश्वास दिला दिया था कि उस पर किसी जिन्न ने कब्जा कर रखा है. जिन्न से छुटकारा दिलाने के लिए महिला से करीब 30,000 दीनार झटक लिए गए.
कुवैत से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 'जिन्न' से छुटकारा पाने के चक्कर में 30,000 दीनार (करीब 73 लाख रुपए) से हाथ धो लिए. काहिरा से स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 वर्षीय इस महिला की पहचान नहीं बताई गई है. (All File Photos: Representative) दरअसल, इस महिला को उसकी दो सहायक महिलाओं ने विश्वास दिला दिया था कि उस पर किसी जिन्न ने कब्जा कर रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक कथित जिन्न से छुटकारा दिलाने के लिए तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर पीड़ित महिला से करीब 30,000 दीनार झटक लिए गए. महिला ने पुलिस को दस्तावेज सौंपे हैं जिनमें 25,080 दीनार बैंक ट्रांसफर के जरिए और 4,000 दीनार कैश दिए जाने की बात साबित हुई है. दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. इन दोनों को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











