
जिन्ना हाउस में हुई हिंसा में गिरफ्तार फैशन डिजाइनर, इमरान खान से क्या है कनेक्शन?
AajTak
लाहौर पुलिस ने बयान में कहा कि पूर्व वित्तमंत्री सलमान शाह की बेटी खादिजा शाह जिन्ना हाउस पर नौ मई को हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. उन्हें आतंकवाद के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर सेना अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है.
पाकिस्तान की एक फैशन डिजाइनर इन दिनों चर्चा में है. यह खातून पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख आसिफ नवाज जंजुआ की पोती खादिजा शाह हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. खादिजा पर आरोप है कि वह नौ मई को लाहौर के जिन्ना हाउस में हुई हिंसा की मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है.
खादिजा शाह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. वह उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था.
लाहौर पुलिस ने बयान में कहा कि पूर्व वित्तमंत्री सलमान शाह की बेटी खादिजा शाह जिन्ना हाउस पर नौ मई को हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. उन्हें आतंकवाद के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर सेना अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है.
पुलिस ने कहा कि शाह को लाहौर की आतंकवाद रोधी कोर्ट के सामने पेश किया गया. सरकार ने बताया कि नौ मई की हिंसा के मद्देनजर 500 से अधिक वॉन्टेड महिलाओं की पहचान पूरी कर ली गई है और उनके खिलाफ 138 मामले दर्ज किए गए हैं. इस संबंध में देशभर में लगभग 8000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर पीटीआई नेता और पार्टी कार्यकर्ता हैं.
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में नौ मई को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) और पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद से देशभर में जमकर बवाल हुआ था.
पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में बड़ी तादाद में इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पीएम शहबाज शरीफ के आवास पर भी पेट्रोल बम फेंके गए थे. साथ ही कमांडर हाउस को निशाना बनाया गया था. पुलिस ने कमांडर के घर पर हमले में शामिल 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो जमान पार्क से भागने की कोशिश कर रहे थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









