
जिद ने ले ली जान! सवारियों समेत नदी में बह गया ऑटो, सामने आया VIDEO
AajTak
बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के नरेरा और छिपन्या गांव के बीच मोरिया नदी में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. इसी बीच एक ऑटो पुल पार कर रहा था. इसमें ऑटो चालक सहित चार लोग सवार थे. देखते ही देखते लोगों सहित ऑटो पानी के तेज बहाव में बह गया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. शुक्रवार को उफनती नदी पर पुल पार कर रहा एक ऑटो चार लोगों सहित बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नदी में बहे लोगों की तलाश चल रही है.
दरअसल, बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के नरेरा और छिपन्या गांव के बीच मोरिया नदी में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. इसी बीच एक ऑटो पुल पार कर रहा था. इसमें ऑटो चालक सहित चार लोग सवार थे. देखते ही देखते लोगों सहित ऑटो पानी के तेज बहाव में बह गया.
देखिए वीडियो...
ऑटो में चार लोग थे- बोरदेही थाना प्रभारी
बोरदेही थाना प्रभारी सारवेंद्र धुर्वे ने बताया कि ऑटो में चार लोग थे. इनमें गणेश इरपाचे, राम सिंह विश्वकर्मा सहित दो अन्य लोग थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इससे पहले जुलाई महीने में यूपी के नोएडा और दिल्ली में पानी के कहर देखने को मिला था.
ग्रेटर नोएडा से सामने आया था ऐसा ही वीडियो

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










