
'जारा' को बताया ब्रह्मोस का राज, 'अदिति' को दी BSF की जानकारी... रुपयों के बदले ऐसे देश की सुरक्षा बेच रहे 'गद्दार'
AajTak
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारतीय सुरक्षा से जुड़े जवानों और वैज्ञानिकों को आए दिन हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश करती रहती है. इसके लिए वह सुंदर एजेंट्स से लेकर पैसों तक का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकते. ऐसे ही दो वाकये हाल ही में सामने आए हैं.
फेसबुक, WhatsApp या कभी Twitter पर एक प्राइवेट मैसेज आता है. जिसमें भारत के वैज्ञानिकों या डिफेंस से जुड़े सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया जाता है. प्यार भरी बातें करके या पैसों का लालच देकर उनसे खुफिया जानकारी हासिल करने की कोशिश होती है.
हैरानी की बात यह है कि देश की सुरक्षा के लिए बेहद अहम प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले कर्मचारी इस हनी ट्रैप का शिकार हो जाते हैं और किसी के साथ शेयर ना की जाने वाली जानकारियां उन्हें दे देते हैं. ऐसे ही दो मामलों के बारे में आपको बताते हैं, जिसमें DRDO के एक वैज्ञानिक और BSF के एक कर्मचारी ने बेहद जरूरी सूचनाएं दुश्मन देश के एजेंट को दे दी.
पहला केस महाराष्ट्र के पुणे शहर का है. यहां महाराष्ट्र एटीएस ने DRDO के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को पुणे से गिरफ्तार किया. कुरुलकर डीआरडोओ में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत हैं. आरोप है कि उन्होंने हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दी. इस मामले में ATS की चार्जशीट के मुताबित प्रदीप पाकिस्तानी महिला एजेंट के प्रति आकर्षित हो गए थे. महिला एजेंट ने अपना नाम 'जारा दासगुप्ता' बताया था. पाकिस्तान की एजेंट ने प्रदीप से डिफेंस प्रोजेक्ट के अलावा भारतीय मिसाइल सिस्टम के बारे में बात की थी.
कैसे पकड़ा गया DRDO का वैज्ञानिक?
जारा दासगुप्ता नाम बताने वाली पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को ब्रिटेन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था. उसने अश्लील मैसेज और VIDEO भेजकर वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से दोस्ती की. इन बातों का पता चलने पर जब महाराष्ट्र ATS ने जांच की तो 'जारा जासगुप्ता' का IP एड्रेस पाकिस्तान का मिला. आगे की जांच में यह भी पता चला कि पाकिस्तानी एजेंट ने वैज्ञानिक से ब्रह्मोस लॉन्चर, ड्रोन, यूसीवी, अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री ब्रिजिंग सिस्टम के बारे में क्लासीफाइड जानकारी हासिल की.
शक होने पर ब्लॉक कर दिया नंबर

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







