
जामिया के दो छात्र संगठनों समेत JNU केे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने किया फिलिस्तीन का समर्थन, कपिल मिश्रा ने कही ये बात
AajTak
इसके साथ ही जामिया विश्वविद्यालय की NSUI यूनिट और दूसरे छात्र संगठन SSC ने भी फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इन छात्र नेताओं ने फिलिस्तीन के समर्थन में ट्वीट करते हुए पोस्टर भी जारी किया है.
दिल्ली के JNU विश्वविद्यालय के छात्र संगठन AISA और JNUSU की अध्यक्ष आइशी घोष ने इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इसके साथ ही जामिया विश्वविद्यालय की NSUI यूनिट ने भी फिलिस्तीन का समर्थन किया है. सिर्फ एनएसयूआई ही नहीं जामिया के दूसरे छात्र संगठन SSC ने भी फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इन छात्र नेताओं ने फिलिस्तीन के समर्थन में ट्वीट भी किया है और साथ में पोस्टर भी जारी किया है.
एन बालाजी पूर्व JNUSU अध्यक्ष ने कहा कि फिलिस्तीन की लड़ाई कोई धार्मिक लड़ाई नहीं है. यह अपने देश की लड़ाई है. अपनी पहचान की लड़ाई है. अपनी आजादी की लड़ाई है. जिस तरह अंग्रेजों से हमने अपनी आजादी की लड़ाई लड़ी इसी तरह से इसराइल से फिलिस्तीन अपनी लड़ाई लड़ रहा है. जिस तरह इनोसेंट इजराइलियों पर हमला हुआ है उसी तरह का हमला इजराइल फिलिस्तीन पर छोटे बच्चों पर मांओं पर बुजुर्गों पर बेगुनाहों पर पिछले 40 साल से कर रहा है. इसी तरह की क्रूरता लंबे समय से चला रहा है.
बता दें कि इंडिया लंबे समय से फिलिस्तीन का समर्थक रहा है. जंग किसी चीज का सॉल्यूशन नहीं है आम लोग मारे जाते है बैठकर बात करनी चाहिए. इंडिया और तमाम देश इस पर बैठकर बात करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












