
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप,घरों में ही बैठे रहे लोग! यूजर बोले- जब तक फोन अलर्ट न आए, सोते रहो
AajTak
जापान में सोमवार रात 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. टोक्यो में रहने वाली भारतीय महिला पलक ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने ऐसा भूकंप पहले कभी नहीं महसूस किया.
जापान में सोमवार रात एक जबरदस्त भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.5 थी.टोक्यो में रहने वाली भारतीय महिला पलक ने इस भूकंप के दौरान अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने जापान में कई भूकंप महसूस किए हैं, लेकिन ऐसा भूकंप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.पलक ने वीडियो में कहा कि झटके बहुत तेज थे और ऐसा लग रहा था कि ये रुक ही नहीं रहे. आमतौर पर जापान में भूकंप कुछ ही सेकंड तक रहता है, लेकिन यह भूकंप 3–4 मिनट तक चलता रहा, जिससे लोग डर गए.
जापान में बिल्डिंग होती हैं काफी मजबूत पलक ने बताया कि जापान में लोग भूकंप के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलते क्योंकि यहां की इमारत बहुत मजबूत होती हैं. लेकिन इस बार हालात इतने अलग थे कि सभी लोग अपने अपार्टमेंट छोड़कर बाहर आ गए. वीडियो में पलक ने अपने इलाके को दिखाया, जहां पूरी सोसाइटी खाली नजर आई. पलक ने कहा- यहां के लोग आमतौर पर बेहद शांत रहते हैं और बाहर नहीं निकलते, लेकिन इस बार सब डर गए. मैं भी घबरा गई थी. उनके वीडियो पर कई लोगों ने उनकी सुरक्षा की चिंता जताई. किसी ने लिखा- आशा है, आप सुरक्षित हो. जबकि दूसरे ने कहा- बहुत डरावना है, शुक्र है कि आप ठीक हैं.
'बाहर भागना कहीं ज्यादा खतरनाक' iamvikasdeepsingh नाम के एक यूजर ने लिखा-अगर आप बिल्डिंग के अंदर ही रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे. बाहर भागना कहीं ज्यादा खतरनाक है. बस बुनियादी दिशानिर्देशों का पालन करें और आप ठीक रहेंगे. अगली बार मजे करें. tarfarosh_imtiyaz नाम के यूजर ने लिखा- इसकी आदत डाल लो. यह सामान्य है. अगर तुम सो रहे हो, तो करवट लेकर तब तक सोते रहो जब तक फोन अलर्ट न भेज दे. इस भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की और करीब 90,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा. कुछ घंटों बाद स्थिति संभलने पर सुनामी चेतावनी को कम कर दिया गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











