
जापान के स्कूलों में लड़कियों के लिए व्हाइट अंडरवियर ही पहनने का रूल, टीचर्स करती हैं चेक
AajTak
जापानी कल्चर में कुछ नियम इतने अजीबोगरीब हैं जिन्हें लेकर अक्सर आलोचना होती रही है. ऐसे ही कुछ नियमों को जापानी प्रशासन ने खत्म करने का फैसला किया है. जापान के सागा प्रांत बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने जापान के 51 मिडिल और हाई स्कूलों में रिसर्च कराई थी. इस रिसर्च में सामने आया था कि 14 स्कूलों में लड़कियों के लिए व्हाइट अंडरवियर ही पहनने का नियम है.
जापानी कल्चर में कुछ नियम इतने अजीबोगरीब हैं जिन्हें लेकर अक्सर आलोचना होती रही है. ऐसे ही कुछ नियमों को जापानी प्रशासन ने खत्म करने का फैसला किया है. जापान के सागा प्रांत बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने जापान के 51 मिडिल और हाई स्कूलों में रिसर्च कराई थी. इस रिसर्च में सामने आया था कि 14 स्कूलों में लड़कियों के लिए व्हाइट अंडरवियर ही पहनने का नियम है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) जापान के कई पब्लिक स्कूलों में स्कूल टीचर्स छात्राओं की अंडरवियर के कलर को चेक करती थीं और व्हाइट कलर ना होने पर इन स्टूडेंट्स को सजा मिलती थी. इन नियमों को लेकर कई पेरेंट्स ने आपत्ति जताई थी और इसे बेहद निंदनीय करार दिया था. इस बेहद विवादित नियम को अब सागा प्रान्त में खत्म करने का फैसला किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) बता दें कि जापान के क्युशू क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर सागा प्रान्त है. न्यूज ऑफ जापान की रिपोर्ट के अनुसार, ये नियम अप्रैल के दूसरे हफ्ते से खत्म कर दिए जाएंगे. सागा प्रान्त बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने इसके अलावा स्टूडेंट्स की जुराबों के रंग से जुड़े नियम को भी खत्म कर दिया है. पिछले साल फुकोका शहर में भी एक ऐसी ही स्टडी की गई थी जहां सामने आया था कि 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों में ये नियम बदस्तूर तरीके से चल रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











