
जापान के लोगों के सेहतमंद रहने का क्या है राज? जानें इस खास फूड के बारे में
AajTak
जापान के लोग अपनी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं. इसके पीछे इनकी अच्छी लाइफस्टाइल, सफाई की आदत और अच्छा खान-पान माना जाता है. जापान के लोग अपने फूड में ज्यादातर ऐसी चीजें शामिल करते हैं जो शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं जैसे कि फर्मेंटेड फूड. जापान के लोग हर खाने को फर्मेंट करके तैयार करने की कोशिश करते हैं.
जापान के लोग अपनी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं. इसके पीछे इनकी अच्छी लाइफस्टाइल, सफाई की आदत और अच्छा खान-पान माना जाता है. जापान के लोग अपने फूड में ज्यादातर ऐसी चीजें शामिल करते हैं जो शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं जैसे कि फर्मेंटेड फूड. जापान के लोग हर खाने को फर्मेंट करके तैयार करने की कोशिश करते हैं. फर्मेंटेड फूड वो होते हैं जिन्हें यीस्ट यानी खमीर बनाकर तैयार किया जाता है. इस तरह के फूड को बनाने के लिए इस्तेमाल सामग्री को रात भर या रूम टेंपरेचर पर कुछ घंटों के लिए रखा जाता है. इस दौरान खमीर बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. फर्मेंटेशन बैक्टीरिया या फंगस आर्गेनिक कम्पाउंड को एसिड में बदल देते हैं. ये एसिड एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव के तौर पर काम करता है. फर्मेंटेड फूड स्वाद में थोड़े खट्टे होते हैं. फर्मेंटेशन से बने फूड सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. जापान में फर्मेंटेशन का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है. कॉफी और चॉकलेट बीन्स को भी यहां फर्मेंट करके तरह-तरह की डिश बनाई जाती है. इसके अलावा यहां अनाज को पीस कर, दूध को पाश्चुराइज कर और मीट के छोटे-छोटे टुकड़े कर फर्मेंटेड फूड बनाया जाता है. ये एक तरह से प्रोसेस्ड फूड की तरह होते हैं जिसे जापान के लोग बड़े चाव से खाते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











