
जापान: ओलंपिक मशाल के साथ महिला ने की गंदी हरकत, हुई गिरफ्तार
AajTak
इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला टोक्यो ओलंपिक मशाल की लौ को पानी वाले बंदूक से बुझाने की कोशिश कर रही है. हालांकि इस कोशिश के दौरान ही उसे अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.
कोरोना महमारी के बीच भी जापान में टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां जोरो पर हैं. हालांकि इस दौरान वहां इबाराकी प्रांत में एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वहां ओलंपिक मशाल को लेकर निकल रही रैली में एक महिला ने पानी भरे हुए बंदूक से मशाल को बुझाने की कोशिश की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. (तस्वीर - getty) इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला टोक्यो ओलंपिक मशाल की लौ को पानी वाली बंदूक से बुझाने की कोशिश कर रही है. हालांकि इस कोशिश के दौरान ही उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया. (तस्वीर - यूट्यूब ग्रैब) इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि रविवार को जापान के इबाराकी प्रान्त में ओलंपिक मशाल रैली के दौरान एक महिला ने ऐसी बेशर्म कोशिश की. घटना के वीडियो में एक आरोपी महिला दर्शकों की भीड़ में खड़ी दिखाई दे रही है. जैसे ही मशाल उसके सामने से गुजरती है महिला उसकी लौ को पानी वाली बंदूक से बुझाने की कोशिश करती है. (तस्वीर - getty)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












