
'जापानी तकनीक और भारतीय टैलेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन', टोक्यो में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं. इसी बीच जापान ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने का ऐलान किया है. जापान ने कहा कि वह भारत में अगले 10 साल में 10 ट्रिलियन येन का इन्वेस्ट करेगा. दोनों देशों ने तकनीक, रक्षा, एआई, डिजिटल पार्टनरशिप, सेमीकंडक्टर और दुर्लभ खनिज पर सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और जापान ने अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी में एक नए और सुनहरे अध्याय की नींव रखी है. दोनों देशों ने तकनीक और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में अगले 10 साल के सहयोग का रोडमैप तैयार किया है.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. ये विनिंग कॉम्बिनेशन है. उन्होंने कहा कि बदलते हालात में दोनों देशों के लिए एक-दूसरे की ताकत का सही इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
पीएम मोदी ने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र हमेशा बेहतर दुनिया बनाने में साझेदार होते हैं, उन्होंने बताया कि भारत-जापान की साझेदारी निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, तकनीक, स्वास्थ्य, यातायात, लोगों के आपसी संबंध और राज्यों-प्रान्तों की साझेदारी जैसे क्षेत्रों पर आधारित है.
ये बयान ऐसे समय आया है जब भारत, अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव और ट्रंप द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद जापान जैसे पुराने दोस्तों के साथ संबंध मजबूत करने और निवेश बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.
भारत और जापान ने न सिर्फ अगले 10 साल में भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश करने का लक्ष्य तय किया है, बल्कि 13 समझौतों और एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर और दुर्लभ खनिज उनकी साझेदारी के सबसे अहम मुद्दे रहेंगे. इसी के तहत दोनों देशों ने कुछ नई पहल शुरू की हैं- जैसे सस्टेनेबल फ्यूल प्रोजेक्ट, बैटरी सप्लाई चेन साझेदारी और आर्थिक सुरक्षा सहयोग. पीएम मोदी ने कहा कि उच्च तकनीक में सहयोग दोनों देशों की प्राथमिकता है. इसी संदर्भ में अब डिजिटल पार्टनरशिप 2.0 और AI सहयोग पहल पर काम किया जा रहा है.
एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और जापान चंद्रयान-5 मिशन में मिलकर काम करेंगे. इसके अलावा दोनों देशों ने रक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी सहयोग और मजबूत करने का निर्णय लिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









