
जानें, नवरात्र के बाद अखंड ज्योति, कलश पर रखे नारियल और ज्वार का क्या करना चाहिए
AajTak
नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के समय स्थापित किए गए कलश, उसके ऊपर रखे नारियल, ज्वार और अखंड ज्योति का खास महत्व है. इन चीजों से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनसे बचाव करना जरूरी है. आइए जानते हैं इन चीजों का सही तरीके से विसर्जन और इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं.
Chaitra Navratri 2025: 6 अप्रैल को महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन हो चुका है. अब कुछ लोगों के मन में एक सवाल जरूर होगा कि चैत्र नवरात्र में प्रयोग हुए कलश, नारियल, ज्वार और अखंड ज्योति का क्या होगा. आइए आज आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.
नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के समय स्थापित किए गए कलश, उसके ऊपर रखे नारियल, ज्वार और अखंड ज्योति का खास महत्व है. नवरात्र के 9 दिनों के पूरा होने के बाद इन सभी चीजों को अगर विसर्जित नहीं कर रहे हैं तो इनका उपयोग ठीक तरीके से करना चाहिए. इन चीजों से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनसे बचाव करना जरूरी है. आइए जानते हैं इन चीजों का सही तरीके से विसर्जन और इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं.
नारियल का सही उपयोग नवरात्र में कलश के ऊपर रखे जाने वाले नारियल को तोड़कर प्रसाद के रूप में खाएं और परिवार में भी बाट दें. नहीं तो फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के मंदिर या तिजोरी में रख सकते हैं. ऐसे करने से घर में धन की बढ़ोतरी होती है. अगर नारियल खराब हो गया है तो फिर इसे पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर सकते हैं. नारियल के विसर्जन करने से पहले मां से प्रार्थना जरूर करें.
अखंड ज्योति का सही उपयोग नवरात्र के समापन के बाद अखंड ज्योति को सम्मान के साथ बुझाना चाहिए. कभी अखंड ज्योति को जबरदस्ती नहीं बुझाना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना गया है. आप चाहें तो अखंड ज्योति को जलने दे सकते हैं, या फिर आप इसकी ज्योत को निकालकर अलग दीये में रख सकते हैं और इसके तेल को किसी अन्य पूजा के लिए इस्तेमाल कर सकते है. अखंड ज्योति का यह तेल बहुत ही पवित्र माना गया है.
ज्वार का सही उपयोग नवरात्र के समापन के बाद ज्वार को मिट्टी के बर्तन से निकालना चाहिए. ज्वार को छोटे-छोटे हिस्सों में परिवार और पड़ोसियों को बांट सकते है. हालांकि, इसे खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसे शुभ चिन्ह के रूप में रखते हैं. आप कुछ ज्वार को लाल कपड़े में बांधकर घर के मंदिर और तिजोरी में रख सकते हैं, ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी. इसके अलावा एक या दो ज्वार अपने पर्स में भी रख सकते हैं, इससे मां की कृपा और धन-धान्य की वृद्धि होती है. इसके बाद भी ज्वार बच जाए तो फिर इसे पवित्र नदी या तलाब में विसर्जन कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











