
जानें क्या होता है QUAD, जिसमें शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे PM मोदी
AajTak
Quad Summit चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं. क्वाड चार देशों का एक अनौपचारिक मंच हैं जहां मिलकर रणनीतिक सुरक्षा संवाद होता है. क्वाड ग्रुप का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है. यह 2007 में शुरू हुआ था, लेकिन 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद यह बंद हो गया था. 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन (Quad Summit) में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
मोदी विलमिंगटन की अपनी आगे की यात्रा के लिए फिलाडेल्फिया पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन के गृहनगर विलमिंगटन में वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक में सहयोग को बढ़ावा देने और यूक्रेन और गाजा में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान खोजने के तरीकों की खोज के लिए कई नई पहल शुरू होने की उम्मीद है. क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के पीएम फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे.
अब सवाल उठता है कि आखिर Quad Summit या Quadrilateral Security Dialogue क्या है और क्यों ये भारत के लिए इतना महत्वपूर्ण है. दरअसल, क्वाड चार देशों का एक समूह है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं. क्वाड चार देशों का एक अनौपचारिक मंच हैं जहां मिलकर रणनीतिक सुरक्षा संवाद होता है. क्वाड ग्रुप का मकसद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है. यह 2007 में शुरू हुआ था, लेकिन 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद यह बंद हो गया था. 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया था.
कैसे बना क्वाड?
क्वाड समूह के बनने की कहानी साल 2004 से शुरू हुई. 2004 में जब सुनामी में जापान और भारत समेत कई देशों में लाखों लोगों की मौत होने के बाद कई देशों की मदद के लिए भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान ने एक ग्रुप बनाया था. यही समूह आगे चलकर क्वाड बन गया. क्वाड के गठन की पहल भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी. बातचीत होते-होते साल 2007 में क्वाड का गठन हुआ. यह वह समय था जब चारों देशों की पहली बार औपचारिक रूप से मीटिंग हुई थी. हालांकि बाद में इन देशों के साथ चीन के दोस्ताना रवैये के चलते क्वाड लगभग बंद हो गया.
दोबारा कैसे एक्टिव हुआ क्वाड?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









