
जानिए क्या है Masked Aadhaar Card, ऐसे करें चुटकियों में डाउनलोड, प्राइवेसी को लेकर नहीं होगी चिंता
AajTak
Masked Aadhaar Card: अगर आप भी Aadhaar Card की फोटोकॉपी शेयर करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. सरकार ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की है. आपको Masked Aadhaar Card का यूज करना चाहिए. जानिए इसे डाउनलोड करने का तरीका.
Aadhaar Card शेयर करने को लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. इस नई गाइडलाइन में कहा गया है कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी भी संस्थान में ना दें. इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
सरकार के नोटिस में साफ किया गया है कि केवल वैसे प्राइवेट संस्थान ही आपके आधार की कॉपी रख सकते हैं जिनको UIDAI ने इसके लिए लाइसेंस दिया है. यानी गैर-लाइसेंसी प्राइवेट संस्थाएं आपका आधार कलेक्ट नहीं कर सकती हैं.
सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर आपको किसी जगह पर आधार कार्ड देने की जरूरत है तो आप Masked Aadhaar Card का यूज कर सकते हैं. इसको आप आसानी से UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
यहां पर आपको Masked Aadhaar Card डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. Masked Aadhaar Card को डाउनलोड करने लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ को ओपन करना होगा.
ये भी पढ़ें:- Aadhar card: आधार कार्ड की कॉपी देते समय रहें सावधान, हो सकता है गलत इस्तेमाल, केंद्र ने किया अलर्ट
इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन्स दिखाई देंगे. इसमें से आपको डाउनलोड आधार कार्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. इससे आपके सामने एक नया विंडो ओपन हो जाएगा. इस पेज को आप सीधे यहां पर क्लिक करके भी ओपन कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











