
जानिए कौन हैं अमानतुल्लाह खान की पत्नी शफिया, जो एक ट्वीट से फिर चर्चा में आ गईं
AajTak
शफिया अमानतुल्लाह खान के ट्वीट का असर शाहीन बाग और ओखला के अन्य हिस्सों में बाजार संघों में दिखाई दिया. शुक्रवार की सुबह दुकानें सूनी रहीं.
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के ट्विटर हैंडल से किए गए दो कड़े शब्दों वाले ट्वीट ने दिल्ली की राजनीति में एक शख्स के बारे में जाना. शफिया अमानतुल्लाह खान. शफिया ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की पत्नी हैं, जो अकसर विवादों में बने रहते हैं. दरअसल ये ट्वीट अमानतुल्लाह के ट्विटर हैंडल से शफिया ने किया था.
गुरुवार को ओखला के आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मदनपुर खादर के कंचन कुंज से हिरासत में लिया. खान पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा कंचन कुंज में 'अवैध निर्मित घरों' के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था. हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था, "अगर मेरी गिरफ्तारी गरीबों के घरों को बचा सकती है, तो मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं."
अमानतुल्लाह ने कहा कि जब उन्होंने अतिक्रमण हटाने की बात की तो हमने एमसीडी का सहयोग किया. मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सार्वजनिक भूमि, सड़क से अपने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा - यदि उनके द्वारा किया गया है. लेकिन अब एमसीडी इस कॉलोनी में विध्वंस अभियान चलाने के लिए आई है. यह अब अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं है. उन्हें उनके समर्थकों के साथ दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और कालकाजी पुलिस स्टेशन भेज दिया गया.
सुरक्षा को लेकर शफिया ने किया था ट्वीट
बाद में दिल्ली पुलिस ने उनकी नजरबंदी को गिरफ्तारी में बदल दिया. हालांकि, इसके आधिकारिक होने से पहले ओखला विधायक की लोकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. इसको लेकर अमानतुल्लाह खान की पत्नी शफिया ने पहला ट्वीट रात के करीब सवा 10 बजे किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'ओखला विधायक और मेरे पति, अमानतुल्ला खान को दिल्ली पुलिस ले गई है. पिछले 4-5 घंटों से उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे उनकी सुरक्षा का डर है. उनकी जान को खतरा है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







