जानिए- आपके स्टेट में कब शुरू हो रहा स्कूलों का नया एकेडमिक सेशन, कैसे होगी पढ़ाई
AajTak
सभी राज्यों ने नये एकेडमिक सेशन को लेकर तैयारियां भी की हैं. आइए जानें सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली समेत अलग-अलग राज्य अपना एकेडमिक सेशन शुरू कर रहे हैं. जानिए अपने राज्य का स्टेटस.
कोरोना संकट को देखते हुए ओडिशा, दिल्ली समेत कई राज्यों ने पहली से 8वीं तक स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम पास करने की बात कही है. लेकिन सभी राज्यों ने नये एकेडमिक सेशन को लेकर तैयारियां भी की हैं. आइए जानें सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली समेत अलग-अलग राज्य अपना एकेडमिक सेशन शुरू कर रहे हैं. जानिए अपने राज्य का स्टेटस. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने स्कूलों को क्लास 9वीं और 11वीं के सालाना एग्जाम ऑफलाइन कराने का सुझाव दिया है. साथ ही बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं. साथ ही बोर्ड ने 1 अप्रैल से नए एकेडमिक सेशन 2021-22 की शुरुआत करने का सजेशन दिया था, लेकिन होली और गुड फ्राइडे और वीकेंड होने के चलते पांच अप्रैल मंडे से शुरू हो रहा है. दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए थे. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बीच शिक्षा निदेशालय दिल्ली (DoE) के सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑफ़लाइन फाइनल परीक्षाएं हो रही हैं, इनमें अधिकांश निजी स्कूल हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












