
जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान... 8 भारतीय कराची में फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
AajTak
मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते एयरस्पेस बंद होने से एक एयर अरेबिया फ्लाइट कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुई, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंसे हैं, जिनमें केरल के तीन सदस्य भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है. यात्री अजरबैजान के बाकू से कुवैत जा रहे थे.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण एयरस्पेस बंद होने से एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं. इनमें केरल के तीन लोग भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है, जो गैर-निवासी केरलवासियों के मामलों को देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी है.
अधिकारियों के अनुसार, पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में सवार थे. यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था. अन्य भारतीय यात्री भी इसी एयर अरेबिया फ्लाइट में थे. मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
इस स्थिति की वजह से फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया. कराची एयरपोर्ट पर फंसे यात्री अभी भी अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ानें प्रभावित रह रही हैं. नोर्का रूट्स ने बताया है कि वे भारत के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं.
यह भी पढ़ें: '4 हफ्ते तक चल सकती है ईरान की जंग...' मिडिल ईस्ट में महायुद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान
अधिकारियों का कहना है कि कराची से भारत आने के लिए कोलंबो के रास्ते वापसी की योजना पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा, नोर्का रूट्स ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे एनआरके और उनके परिवारों के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू किया है ताकि उन्हें जरूरी मदद और जानकारी मिल सके. यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और सहज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई हवाई यातायात की सर्विस नहीं है. दोनों ही मुल्क एक दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है. 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त अभियान के तहत ईरान पर जोरदार हमला किया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई भी मारे गए हैं. मिडिल ईस्ट में जंग भड़कने की वजह से कई मुल्कों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर में हवाई यातायात सफर प्रभावित हुआ.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











