
जानवर देखने चिड़ियाघर घर गई थी 5 साल की बच्ची, सांप ने चेहरे पर ही डसा और फिर...
AajTak
पांच साल की विक्टोरिया और उसकी मां रूस के येकातेरिनबर्ग में बटरफ्लाई पार्क गए थे जिस दौरान ये घटना हुई. स्थानीय मीडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में चिड़ियाघर के स्टाफ को बच्ची के गले में एक छोटा सफेद सांप रखते हुए देखा जा सकता है.
रूस में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अपनी मां के साथ जानवरों को देखने चिड़ियाघर पहुंची पांच साल की बच्ची के चेहर पर ही सांप ने डस लिया. बच्ची और उसकी मां के लिए यह बेहद भयानक क्षण था. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) दरअसल पांच साल की विक्टोरिया और उसकी मां रूस के येकातेरिनबर्ग में बटरफ्लाई पार्क गए थे जिस दौरान ये घटना हुई. स्थानीय मीडिया द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में चिड़ियाघर के स्टाफ को बच्ची के गले में एक छोटा सफेद सांप रखते हुए देखा जा सकता है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) नन्हीं सी विक्टोरिया घबराहट से कमरे के बीच में खड़ी हो जाती है और वह देखती है कि सांप अपना सिर उसके चेहरे के पास ले जा रहा है. वह तब दर्द से तड़पने लगी जब सांप को उसके गले से हटाए जाने से पहले ही उसने बच्ची के होठों के नीचे काट लिया. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











