
जहां लाखों खर्चकर घूमने जाते हैं लोग, लड़की ने फ्री में किया पूरा ट्रिप!
AajTak
इस लड़की का दावा है कि पुरुष उसका खर्च उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं क्योंकि वह बेहद खूबसूरत है. उसे लास वेगास में छुट्टियां मनाने के लिए भी कुछ ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ा. इस दौरान उसके केवल 30 पाउंड ही खर्च हुए. डिनर से लेकर फ्लाइट तक का खर्च किसी और ने उठाया है.
खुद को बेहद खूबसूरत समझने वाली एक लड़की ने दावा किया है कि उसे जिंदगी में बहुत सारी चीजें फ्री मिल जाती हैं. उसने इसके पीछे का कारण भी बताया है. लड़की का कहना है कि उसने लास वेगास जैसी महंगी जगह पर छुट्टियां मनाई हैं और इसके लिए उसे केवल 30 पाउंड खर्च करने पड़े. इस लड़की का नाम किंबर्ली बेलट्रन है. किंबर्ली का दावा है कि पुरुष उसका खर्च उठाने के लिए तैयार रहते हैं. उसका कहना है कि उसे सब फ्री में इसलिए मिल जाता है क्योंकि वह बेहद खूबसूरत है, उसके लुक्स अच्छे हैं और लोग उसकी उपस्थिति में मौजूद रहना पसंद करते हैं.
किंबर्ली का कहना है कि उसे देखकर लोगों को लगता है कि वह वाकई में अपनी जिंदगी खुलकर जी रही है. इसी वजह से उसका काफी पैसा बच जाता है. किंबर्ली की उम्र करीब 20 साल है. उसे छुट्टियों पर जाने के लिए बैंक से पैसे निकालने तक की जरूरत नहीं पड़ी. पार्टी से लेकर डिनर और फ्लाइट तक का खर्च किसी और ने उठाया है. जबकि खुद से पैसे देने पर कई लाख रुपये का बिल आ जाता. टिकटॉक पर वायरल एक वीडियो में उसने बताया कि उसे लास वेगास में छुट्टियां मनाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़े. उसने लाफिंग इमोजी के साथ वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैंने एक खूबसूरत लड़की होने के नाते वेगास में कितना खर्च किया है.'
किस चीज में खर्च किए 30 पाउंड?
किंबर्ली ने बताया कि उसे बॉल प्लेयर्स ने पार्टी के लिए आमंत्रित किया था. फिर इन्हीं लोगों ने क्रिस ब्राउन के कॉन्सर्ट में अपने प्राइवेट टेबल पर बैठने के लिए उसे बुलाया, जिसकी कीमत 45 हजार डॉलर है. हालांकि किंबर्ली को इसके लिए कुछ नहीं देना पड़ा. अगले दिन सुबह उसे केवल अपने खुद के 30 पाउंड खर्च करने पड़े. उसने 24 पाउंड का ब्रेकफास्ट और फिर 08 पाउंड का सूप खरीदा था. रात के वक्त कैसीनो जाने के लिए एक शख्स ने उसकी कैब के पैसे दिए. इसके बाद वो बार के बाहर खड़ी हो गई. तभी एक शख्स ने उसे कॉकटेल के लिए आमंत्रित किया और खुद ही सारे पैसे दिए.
किंबर्ली का कहना है कि इन सबके बाद एक एमएमए फाइटर ने उसे महंगे रेस्त्रा में डिनर के लिए बुलाया था. इसी शख्स के साथ वो हुक्का पीने गई. इस शख्स ने अपनी 'उदारता' दिखाने के लिए लास वेगास से वापस घर जाने के लिए किंबर्ली की फ्लाइट का खर्च भी उठाया.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











