
जहां मुसलमान कम हैं, वहां जाकर बच्चे पैदा करो....पाक के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर बवाल
AajTak
पाक मंत्री ने कहा है कि अगर किसी कपल को ज्यादा बच्चे चाहिए तो उन्हें उन देशों में जाकर पैदा करना चाहिए जहां पर पहले से ही कम मुस्लिम रह रहे हों. ऐसा होने से उस देश में भी मुस्लिमों की संख्या बढ़ जाएगी.
पूरी दुनिया इस समय बढ़ती जनसंख्या से परेशान चल रही है. यूएन की हाल ही में आई रिपोर्ट ने तो कई देशों को चिंता में डाल दिया है. जिस तेसी से जनसंख्या बढ़ रही है, हर कोई स्थिति को विस्फोटक मान रहा है. लेकिन फिर भी पाकिस्तान जैसे देश और वहां के मंत्री ऊटपटांग बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस समय सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है.
उनका एक वीडियो सामने आया है जहां पर वे पाकिस्तानी आवाम को बढ़ती जनसंख्या पर नसीहत दे रहे हैं. वे कहते हैं कि अगर किसी कपल को ज्यादा बच्चे चाहिए तो उन्हें उन देशों में जाकर पैदा करना चाहिए जहां पर पहले से ही कम मुस्लिम रह रहे हों. ऐसा होने से उस देश में भी मुस्लिमों की संख्या बढ़ जाएगी.
अब मंत्री का ये बयान विवाद का विषय बन गया है. जो देश इस समय खुद बढ़ती जनसंख्या की वजह से कई समस्याओं का सामना कर रहा है, जहां पर गरीबी लगातार बढ़ती जा रही है, जहां पर महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, उस देश में मंत्री जनसंख्या नियंत्रण में करने के लिए ऐसा सुझाव दे रहे हैं. पाकिस्तान की वर्तमान जनसंख्या की बात करें तो उसकी आबादी 24 करोड़ से ज्यादा चल रही है. 1951 से 2017 के बीच तो पाक की आबादी 6 गुना तक बढ़ चुकी है. ऐसे में स्थिति विस्फोटक है और आने वाले समय में और खराब होने वाली है.
लेकिन उन बिगड़ती परिस्थितियों के बीच अब्दुल कादिर जैसे मंत्रियों के बयान लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. वैसे बढ़ती जनसंख्या तो भारत में भी बड़ी समस्या है. हाल ही में जारी हुई यूएन रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले कुछ सालों में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा. ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून लाने पर मंथन चल रहा है. कई नेता इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ विरोध में भी अपनी आवाज उठा रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









