
जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा नई बेंच का गठन, CJI ने खुद को सुनवाई से किया अलग
AajTak
सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस बी आर गवई ने भरोसा दिया कि वो जल्दी ही बेंच पीठ का गठन करेंगे. जस्टिस वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीजेआई की कोर्ट के सामने इस याचिका में उठाए गए कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है.
कैशकांड में फंसे हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर अगले हफ्ते बेंच का गठन और सुनवाई होने की संभावना है. जस्टिस वर्मा के आवास पर अकूत नकदी बरामद हुई थी और आंतरिक कमेटी ने उन्हें इस मामले में दोषी बताया है. इसी वजह से सोमवार को उनके खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था.
कपिल सिब्बल ने उठाए कई मुद्दे
सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस बीआर गवई ने भरोसा दिया कि वो जल्द ही बेंच पीठ का गठन करेंगे. जस्टिस वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सीजेआई की कोर्ट के सामने इस याचिका में उठाए गए कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है.
जस्टिस वर्मा की तरफ से दायर की गई यह याचिका एक आंतरिक समिति की रिपोर्ट को चुनौती देती है, जिसमें दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले में जज को दोषी पाया गया था.
ये भी पढ़ें: धनखड़ के इस्तीफे से फंस तो नहीं जाएगा जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग, आगे का रास्ता क्या?
देश की सर्वोच्च अदालत में CJI ने कहा कि इस मामले पर मेरा सुनवाई करना उचित नहीं है क्योंकि मैं भी उसे कमेटी का हिस्सा था. हालांकि उन्होंने भरोसा दिया कि इस मामले पर जल्द सुनवाई की जाएगी. लिहाजा उपयुक्त बेंच का गठन किया जाएगा. इस मामले में जस्टिस वर्मा की याचिका के साथ-साथ मैथ्यू नेदुंबरा की भी अर्जी है जिसमें जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कार्रवाई का आदेश देने की गुहार लगाई गई है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










