
जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग, जूनियर स्टूडेंट्स के चेहरे, कान और प्राइवेट पार्ट्स में आईं चोटें
AajTak
जवाहर नवोदय विद्यालय, पालघर के प्रिंसिपल का कहना है कि पांच छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर 10 जूनियर छात्रों की रैगिंग करने की शिकायत है. इस पूरे मामले के जांच की जा रही है. फिलहार परीक्षाएं चल रही हैं, परीक्षाएं खत्म होने के बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
महाराष्ट्र के पालघर में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है. यहां 10 छात्रों ने अपने साथ पढ़ने वाले पांच छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है. रैगिंग की शिकायत के बाद जेएनवी प्रिंसिपल ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही गई है.
रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के एक अधिकारी ने छात्रों की रैगिंग की जानकारी दी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेएनवी के प्रिंसिपल जॉर्ज अब्राहम का कहना है कि पांच छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर 10 साथियों की रैगिंग करने की शिकायत है. इस पूरे मामले के जांच की जा रही है.
11वीं के छात्रों ने जूनियर छात्रों को पीटा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर को रात 11 बजे कक्षा 11 के छह से सात छात्रों ने दसवीं कक्षा के 35 छात्रों को निर्देश देने के बहाने उदयगिरि हाउस (लड़कों के छात्रावास का एक कंपार्टमेंट/हॉल) में आने के लिए कहा. जो छात्र छात्रावास में देर से पहुंचे थे उन्हें खड़ा किया गया, थप्पड़ मारे गए, जबकि अन्य को उनके प्राइवेट पार्ट्स (जननांगों) और घुटनों पर मारा गया. हालांकि कुछ देर बाद छात्र अपने कमरे में वापस चले गए, लेकिन उन्हें दोबारा सदन में बुलाया गया. सीनियर छात्रों ने छोटे-छोटे मुद्दों पर उनमें से कुछ को फिर से पीटा, जिससे जूनियर छात्र डर हुए हैं.
ऐसे हुआ रैगिंग का खुलासा जूनियर छात्रों में से एक के कान पर काफी चोट आई है, उसे गंभीर हालत में स्कूल नर्स के पास ले जाना पड़ा था. बाद में घायल छात्र के माता-पिता को बुलाया गया और उन्हें अपने बेटे को ईएनटी विशेषज्ञ के पास ले जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद डॉक्टर ने छात्र के कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हालत में पाया. छात्र ने रैगिंग की घटना बताई जिसके बाद उसके पिता ने जेएनवी प्रिंसिपल से शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत के बाद अन्य 10 छात्रों ने प्रिंसिपल से अपनी आपबीती बताई. जेएनवी पालघर के छात्रों के कई माता-पिता शनिवार को शिकायत दर्ज कराने और प्रिंसिपल के सामने अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए इक्ट्ठा हुए थे.
वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि फिलहाल स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए हम परीक्षा खत्म होने के बाद जांच के बाद दोषी पाए जाने छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे. जेएनवी केंद्र सरकार के अधीन एक प्रणाली है और अधिकांश स्कूल देश के ग्रामीण हिस्सों में स्थित हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











