
'जवानी में ही जनाजा उठेगा', वायरल हो रहा Sidhu Moose Wala का आखिरी गाना
AajTak
सिद्धू मूसेवाला ने दो हफ्ते पहले अपना नया गाना लेवल्स रिलीज किया था. इस गाने को उन्होंने रैपर सनी माल्टोन और म्यूजिक कंपोजर द किड के साथ मिलकर बनाया था. अब सिंगर का आखिरी गाना धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 29 मई को सिद्धू को पंजाब के मनसा में गोली मार दी गई थी. बताया जाता है कि हमलवार काली गाड़ी में उन्हें मारने आए थे. गोली लगने के बाद सिद्धू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हाल ही में उनका आखिरी गाना लेवल्स रिलीज हुआ था. लेकिन उनका एक और गाना अब वायरल हो गया है
वायरल हुआ सिद्धू का आखिरी गाना
सिद्धू मूसेवाला ने दो हफ्ते पहले अपना नया गाना द लास्ट राइड रिलीज किया था. इस गाने को सुनकर लगता है कि मूसेवाला को अपनी किस्मत के बारे में पता था. इस गाने को उन्होंने म्यूजिक कंपोजर वजीर पतर के साथ मिलकर बनाया था. अब सिंगर का आखिरी गाना धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया है.
जवानी में मरने की की थी बात
इस गाने में सिद्धू मूसेवाला गाते हैं - 'ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए'. इसका मतलब है 'जवानी में ही जनाजा उठेगा'. सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे. सोशल मीडिया पर सिद्धू के आखिरी गाने के वीडियो के भी चर्चे भी हो रहे हैं.













