
जल्द गाजा में घुसेंगे, तैयार रहें... सैनिकों से बोले इजरायली आर्मी चीफ, नेतन्याहू ने कहा- हमास के खात्मे तक नहीं रुकेंगे
AajTak
इजरायल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने सैनिकों से कहा, आईडीएफ जमीनी हमले के लिए तैयार है. दुर्भाग्य से हमें इसकी कीमत भी चुकानी होगी. हमें वैसे ही तैयार रहना होगा, जैसे होना चाहिए. वहीं, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी सैनिकों का हौसला बढ़ाया.
इजरायल और हमास के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इजरायली एयरफोर्स गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रही है. इन हमलों में अब तक 6000 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इन सबके बीच अब इजरायली आर्मी गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए तैयार है. इजरायली आर्मी चीफ ने सैनिकों को निर्देश दिया है कि जल्द हम गाजा में घुसेंगे, आप तैयार रहें. वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम हमास के खात्मे तक नहीं रुकेंगे.
इजरायल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा, आईडीएफ जमीनी हमले के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, हम युद्ध में हैं और अगले एक्शन के तरीके और समय को लेकर राजनीतिक क्षेत्र के साथ मिलकर फैसला करेंगे. इजरायली आर्मी चीफ ने कहा, इस स्तर पर ऐसे सामरिक और रणनीतिक कारक हैं, जिनसे हमें सुधार के लिए अधिक समय मिल रहा है. हम तैयारी के लिए हर मिनट का लाभ उठा रहे हैं.
उन्होंने सैनिकों से कहा, युद्ध अभी शुरू हुआ है. दुर्भाग्य से हमें इसकी कीमत भी चुकानी होगी. हमें वैसे ही तैयार रहना होगा, जैसे होना चाहिए. हम मानसिक, शारीरिक और उपकरण से तैयार रहें. हम जमीन पर उतरेंगे और हमास को खत्म कर देंगे. नहीं तो हमारा अस्तित्व नहीं बचेगा. यही स्थिति है.
पीएम नेतन्याहू ने भी भरी हुंकार
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आईडीएफ की याहलोम यूनिट के सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा, हम अगले चरण के सामने खड़े हैं, यह आ रहा है. हमारा केवल एक ही मिशन है. हमास को नष्ट करना. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम इसे पूरा नहीं कर लेते.
नेतन्याहू ने कहा कि जब तक हमास पूरी तरह से नष्ट नहीं हो जाता, तब तक इजरायल गाजा पट्टी में ठिकानों पर हमला करना बंद नहीं करेगा. नेतन्याहू ने अपने सैनिकों से कहा, ''हम दुश्मन पर जबरदस्त ताकत से हमला कर रहे हैं. गाजा पर कल (सोमवार) के हमलों में दुश्मन को अब तक का सबसे कड़ा झटका लगा है. हमने दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है, शायद उससे भी अधिक, हम इस समय अपने द्वारा किए गए नुकसान की पूरी गुंजाइश की जांच कर रहे हैं.''

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







