
जल्दी घर जाकर स्टाफ बच्चे पैदा कर सके... इसलिए कंपनियों ने लिया ये फैसला
AajTak
चीन में कर्मचारियों के पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन को बेहतर बनाने के लिए चीनी टेक कंपनियां देश में वीकेंड पर ओवरटाइम संस्कृति को खत्म कर रही है. इसके पीछे का मुख्य कारण युवा जोड़ों को ज्यादा से ज्यादा समय देना है ताकि वो अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें.
आबादी के मामले में चीन दुनिया में पहले नंबर पर है. बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए चीन ने कुछ साल पहले सख्त नियम लागू किए थे जिसके बाद वहां प्रजनन दर में बेहद कमी आ गई. परिणामस्वरूप वहां की ज्यादातर आबादी बुढ़ापे की तरफ बढ़ने लगी. यही वजह है कि अब वहां इस नियम में कुछ ढील दी गई है ताकि देश के युवा जोड़े प्रजनन दर को बढ़ा सकें. इसके लिए वहां की कंपनियों ने अब काम के ओवरटाइम को खत्म करने का फैसला किया है. (सभी तस्वीरें - Getty) चीन में कर्मचारियों के पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन को बेहतर बनाने के लिए चीनी टेक कंपनियां देश में वीकेंड पर ओवरटाइम संस्कृति को खत्म कर रही है. इसके पीछे का मुख्य कारण युवा जोड़ों को ज्यादा से ज्यादा समय देना है ताकि वो अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें. वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक की पैरेंट कंपनी चीनी टेक फर्म बाइटडांस उन दो अन्य टेक फर्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने हाल ही में अपनी ओवरटाइम कार्य नीति को रद्द कर दिया. इस कदम का उद्देश्य चीन में घटती प्रजनन दर को बढ़ाने के अपने राष्ट्रीय उद्देश्य को हासिल करने में मदद करना है. यह नीति इसी साल 1 अगस्त से पूरी तरह लागू हो जाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












