'जल्दबाजी में कुछ नहीं करेंगे', पहलवान बनाम बृजभूषण सिंह मामले में बोलीं मैरी कॉम
AajTak
कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच होगी. खेल मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया है, जो 4 हफ्ते में रिपोर्ट देगी. तब तक बृजभूषण शरण सिंह संघ के कामकाज से दूर रहेंगे. इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने भी बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है. इसमें बॉक्सर मैरी कॉम और रेसलर योगेश्वर दत्त शामिल हैं.
रेसलर्स और कुश्ती संघ के बीच का 'दंगल' अब भी जारी है. हालांकि खेल मंत्री के साथ शुक्रवार देर रात तक चली दूसरे दौर की मैराथन बैठक के बाद खिलाड़ी धरना खत्म करने के लिए तैयार हो गए हैं. अब कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच होगी. खेल मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया है, जो 4 हफ्ते में रिपोर्ट देगी. तब तक बृजभूषण शरण सिंह संघ के कामकाज से दूर रहेंगे. इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने भी बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है. इसमें बॉक्सर मैरी कॉम और रेसलर योगेश्वर दत्त शामिल हैं.
मैरी कॉम ने आजतक से विशेष बातचीत में कहा है कि आरोप गंभीर हैं और समिति प्रेस को कोई भी बयान देने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहेगी. मैं सबसे पहले समिति के सदस्यों के साथ बैठकर कार्रवाई के बारे में चर्चा करूंगी. यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है इसलिए जल्दबाजी में कुछ नहीं करेंगे. हमें पहले पूरे मामले को समझने की जरूरत है, उसके बाद ही कोई मीडिया बयान देंगे.
बता दें कि पहलवानों ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखकर मामले की जांच का आग्रह किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीटी उषा ने आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को सात सदस्यीय समिति का गठन किया था. समिति में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त और सहदेव यादव के नाम शामिल हैं. आईओए समिति की देखरेख मंत्रालय की एक अन्य समिति करेगी, हालांकि इस समिति के नामों की अभी तक घोषणा नहीं की गई है.
बीते 3 दिन से धरने पर थे खिलाड़ी
बता दें कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर तीन दिन से पहलवान धरना दे रहे थे. बुधवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था. खिलाड़ियों का कहना था कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है. उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं. गाली-गलौज की जाती है. पहलवानों का दावा है कि कुश्ती महासंघ नियमों के नाम पर रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहा है. पहलवानों ने कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग उठाई है.
खेल मंत्रालय ने 72 घंटों में मांगा था जवाब

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









