
जलियांवाला बाग केस के नायक सी. शंकरन नायर को PM मोदी ने किया याद, केसरी चैप्टर-2 में अक्षय कुमार निभा रहे रोल
AajTak
अक्षय कुमार फिल्म में सर सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सिविल राइट्स वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे. वह जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले एक अहम शख्स थे. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इस भूले-बिसरे नायक को फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर जीवंत किया जा रहा है.
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सर चेट्टूर शंकरन नायर की भूमिका पर बात की. अक्षय कुमार की यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. हालांकि पीएम मोदी ने अपने भाषण में फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
अक्षय कुमार निभा रहे सर सी शंकरन नायर की भूमिका
अक्षय कुमार फिल्म में सर सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सिविल राइट्स वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे. वह जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले एक अहम शख्स थे. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इस भूले-बिसरे नायक को फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर जीवंत किया जा रहा है.
हरियाणा के यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी को याद किया, जो पंजाब में बैसाखी के पर्व के साथ ही मनाई गई.
'प्रधानमंत्री ने शंकरन नायर को किया याद'
पीएम ने कहा, 'पंजाब में बैसाखी थी, लेकिन साथ ही जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी भी थी. इस हत्याकांड का एक पहलू अब तक अंधेरे में रहा- यह एक मानवीय मुद्दा है. एक व्यक्ति थे जिनका नाम बहुतों ने नहीं सुना होगा- शंकरन नायर. वे ब्रिटिश सरकार में एक उच्च पद पर थे और एक जाने-माने वकील थे. वे सारी सुख-सुविधाएं भोग सकते थे, लेकिन उन्होंने सब कुछ छोड़कर सच्चाई के लिए खड़ा होना चुना.'

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








